लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 'INDIA' में माथापच्ची, 450 सीटों पर बना फार्मूला!
विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा जा रही है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीटों के बंटवारे का फार्मूला लगभग तय किया जा चुका है।
आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीएआई (I.N.D.I.A.) ने कमर कस ली है। मुंबई में इस गठबंधन की तीसरी बैठकर हो रही है। जिसमें लोकसभा सीटों के बंटवारे पर अंतिम मोहर लगने का दावा किया गया है। वहीं इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि आईएनडीआईए ने सीटों को लेकर पूरा खाका लगभग तैयार कर लिया। जिसमें बैठक के दौरान चर्चा कर सर्वसम्मति से फाइनल कर दिया जाएगा।
विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए की आगामी लोक सभा चुनावों के साथ विपक्षी भारतीय गठबंधन और सत्तारूढ़ एनडीए के बीच सीधी लड़ाई की स्थिति बन रही है। 1 सितंबर को दोनों गठबंधनों की महाराष्ट्र के मुंबई में समानांतर उच्च स्तरीय बैठकें होंगी। बता दें कि सत्तारूढ़ राजग से मुकाबले की तैयारी में जुटे विपक्षी गठबंधन इंडिया ने एक सीट-एक उम्मीदवार के फॉर्मूले के तहत 450 लोकसभा सीटों का चयन किया है। गठबंधन की मुंबई में आयोजित तीसरी बैठक में इसे अंतिम रूप दिए जाने पर माथापच्ची होगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के नए साथी अजीत पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के साथ भी उसी तारीख को मुंबई में बैठक होने वाली है। अजित पवार गुट का प्रतिनिधित्व करने वाले राकांपा सांसद सुनील तटकरे ने कहा, "इस बैठक में हमारे सभी राज्य सरकार गठबंधन सहयोगी भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे), और राकांपा (अजित पवार) भाग लेंगे।"
सुनील तटकरे ने आगे कहा कि हमारी बैठक की योजना पिछले राज्य विधानसभा मानसून सत्र से बहुत पहले हमारी समन्वय समिति द्वारा बनाई गई थी।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी कहा कि 26 से 27 विपक्षी गठबंधन दल भारत बैठक के लिए आएंगे। उन्होंने कहा, "31 अगस्त की शाम को मुंबई में एक अनौपचारिक सभा और 1 सितंबर को एक औपचारिक बैठक होगी। अब तक दो बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इसलिए इस तीसरी बैठक में अगले एजेंडे पर चर्चा होगी। अशोक चव्हाण ने कहा, हम एक साझा लोगो बनाने का फैसला कर रहे हैं और इसका अनावरण 31 अगस्त को हो सकता है।"
गठबंधन की तीसरी बैठक को लेकर सूत्रों की मानें तो 450 लोकसभा सीटों पर गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति पर चर्चा होगी। इससे पहले इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इस बीच रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गठबंधन में कुछ और दलों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने आईएनडीआईए के संभावित विस्तार का संकेत देते हुए कहा कि कुछ और क्षेत्रीय दलों के गठबंधन के साथ हाथ मिलाने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications