Opinion: हैदराबाद की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा नया सचिवालय भवन, अंबेडकर प्रतिमा शहर की शोभा
तेलंगाना के नए सचिवालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री केसीआर 30 अप्रैल को कर सकते हैं। नया सचिवालय भवन 26.98 एकड़ में फैला हुआ है।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पिछले कुछ दिनों में कई बदलाव हुए हैं। हैदराबाद अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत शहर के तौर पर विकसित हो रहा है। हैदराबाद को एक मेट्रो सिटी के तौर पर डेवलेप किया जा रहा है। शहर में पिछले कुछ सालों में एक से बढ़ कर एक संरचनाएं बनवाई गई हैं, जो हैदराबाद की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं।
सिर्फ खूबसूरत इमारते ही नहीं अब हैदराबाद में समुद्र के आसपास वाली जगह की रूपरेखा भी बदल रही है। देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बीच को नया रूप दिया जा रहा है।
125 फीट ऊंची बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पहले ही रिकॉर्ड हासिल कर चुकी है और अब शहर की खूबसूरती को और बढ़ा रही है। 26.98 एकड़ में बनकर तैयार हुआ तेलंगाना का नया सचिवालय किसी इंद्रभवन जैसा नजर आ रहा है।
हैदराबाद में बने इस नए सचिवालय भवन को 616 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। नए सचिवालय भवन में गंगा जमुनी तहजीब दिखती है। इस भवन के अंदर मंदिर, मस्जिद और चर्च के लिए अलग-अलग जोन तैयार किया गया है।
नया सचिवालय भवन हुसैन सागर के तट पर बना हुआ है। इसका निर्माण इस तरह से किया गया है कि हुसैन सागर के पानी में नए सचिवालय का प्रतिबिंब साफ दिखाई दे। इसका उद्घाटन 30 अप्रैल को किया जा सकता है। हैदराबाद आने वाले पर्यटकों को अब इस सचिवालय भवन में ऐतिहासिक चारमीनार और गोलकुंडा के साथ-साथ नई वास्तुकला भी देखने को मिलेगी।
इसके साथ ही हैदराबाद में इस तरह के कई प्रोजेक्ट पर काम चला रहा है, जो आने वाले दिनों शहर को और भी आकर्षक बनाएंगे। हैदराबाद की छवि को और निखारने के लिए तेलंगाना सरकार कई अहम फैसलों को लागू कर रही है।
शहर में मूलभूत सुविधाओं के निर्माण को प्राथमिकता दिया जा रहा है। फ्लाईओवर, ब्रिज, हवाई अड्डा, मेट्रो, बिजली और अच्छी पानी की आपूर्ति समेत हैदराबाद में कई बदलाव हुए हैं। यही कारण है कि हैदराबाद अब निवेशकों का डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
वहीं हैदराबाद की खूबसूरती में चार चांद लगाता हुसैन सागर बीच अब आइकॉनिक स्ट्रक्चर का हब बनता जा रहा है। समुद्र के किनारे सचिवालय के सामने लुंबिनी पार्क, उत्तर की ओर एनटीआर गार्डन, उसके बगल में 125 फीट की अंबेडकर की प्रतिमा टूरिस्टों को अपनी ओर खींच रही है।
हुसैन सागर के तट पर अनावरण की गई 125 फीट की बीआर अंबेडकर प्रतिमा को देखने के लिए सैलानियों का तांता लगा रहता है। इस प्रतिमा व अन्य व्यवस्थाओं पर राज्य सरकार ने 1000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सिर्फ प्रतिमा पर 146.50 करोड़ खर्च किए गए हैं। इस मूर्ति ने नए कीर्तिमान बनाए हैं।
तेलंगाना के नए सचिवालय का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सचिवालय परिसर का कुल क्षेत्रफल 26.98 एकड़ है। बजट में सचिवालय के लिए 610 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह संरचना हैदराबाद में तेलंगाना की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतिबिंब के रूप में पूरी हुई है। भवन के मध्य में विशाल गुंबदों वाली पांच मंजिला केंद्रीय मीनारों का निर्माण चल रहा है। इसे 150 वर्षों तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
सचिवालय का निर्माण नीलकंठेश्वर मंदिर, वनपर्थी पैलेस और सारंगपुर हनुमान मंदिर से प्रेरणा लेकर बनाई गई है। भवन पर कुल 34 गुंबद लगाए जा रहे हैं। पूर्व और पश्चिम की ओर भवन के केंद्र में दो बड़े गुंबद हैं जिन पर राष्ट्रीय चिन्ह स्थापित हैं।
नए सचिवालय में तिरुपति की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। राज्य सरकार ने टीटीडी को गणपति, सुब्रह्मण्यस्वामी, अभयंजनयस्वामी, सिम्हा, नंदी और शिवलिंग की पत्थर की मूर्तियां बनाने के लिए कहा है। टीटीडी शिल्पा कॉलेज परिसर में इन संबंधित देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाई जा रही हैं। इसके लिए यह तमिलनाडु के कांची क्षेत्र में उपलब्ध काली चट्टानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री केसीआर ने कई बार नए सचिवालय के निर्माण का निरीक्षण किया और कई सुझाव दिए। इस महीने की 30 तारीख को सचिवालय का उद्घाटन किया जाना है। हैदराबाद की छवि विश्व स्तर पर और ज्यादा फैलेगी। देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक नया शानदार बीच खोला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications