OPINION: तेलंगााना के सीएम केसीआर ने एक फैसले से हजारों कर्मचारियों के जीवन में खुशियां भरीं
तेलंगाना आज विकास के मोर्चे पर देश के लिए नजीर बना हुआ है। लेकिन, इसके साथ ही राज्य सरकार जिस तरह से कल्याणकारी कदम उठा रही है, वह भी बहुत सराहनीय है।

तेलंगाना के नए सचिवालय के उद्घाटन के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिससे राज्य में हजारों परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है। उनकी सरकार ने पहले जो ऐलान किए थे, उसी पर अमल किया गया है। सीएम केसीआर ने नए सचिवालय से जो सबसे पहला आदेश जारी किया है, वह है ठेका कर्मचारियों को नियमित करना। यह एक ऐतिहासिक कदम है और इसकी वजह से राज्य में काफी संख्या में ठेका कर्मचारियों को लाभ मिलने जा रहा है। जब पूरा देश मई दिवस मनाने वाला था, उससे एक दिन पहले केसीआर का यह फैसला समय पर उठाया गया बहुत ही अहम कदम है।

नए सचिवालय से केसीआर ने लिए कल्याणकारी फैसले
मुख्यमंत्री केसीआर नए सचिवालय भवन से काम शुरू कर चुके हैं। समय पर और तेजी से फैसले लेना और उसे सही तरीके से तामील कराना, उनकी सरकार की सफलता का बहुत बड़ा कारण हैं। उन्होंने पोडू भूमि को वितरित करने के फैसले को भी मंजूरी देने में जरा भी देरी नहीं की है। इस मामले में वन समितियों की ओर से विभिन्न स्तरों पर राज्य में 12,49,296 एकड़ जमीन पर 4,14,353 दावों की पड़ताल की गई है। इसके तहत 4,00,903 एकड़ जमीन के लिए 1,55,393 लाभार्थियों को योग्य पाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक निचले इलाकों के उत्थान के लिए सारे उपाय जल्द से जल्द किए जा रहे हैं।

ठेका कर्मचारियों को नियमित किया
केसीआर सरकार ने बहुत बड़ा वादा ये पूरा किया है कि सभी 40 सरकारी विभागों में ठेके पर काम कर रहे 5,544 कर्मचारियों की नौकरी नियमित कर दी है। इस आदेश के तहत सभी संबंधित विभागों की ओर से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के तहत नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। अब यह कर्मचारी तेलंगाना सरकार के बाकी कर्मचारियों की तरह ही नियमित कर्मचारी कहलाएंगे। नौकरी को लेकर उनके मन में एक असुरक्षा का जो भाव रहता था, इस फैसले से उसे हमेशा के लिए दूर कर दिया गया है। वह अब सरकारी कर्मचारियों की तरह सारी सुविधाएं उठाएंगे और उनकी रिटायरमेंट लाइफ भी अच्छी हो जाएगी। उन्हें भी बाकी कर्मचारियों की तरह ही वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन मिलेगी। छुट्टियां और भत्ते भी बाकी सरकारी कर्मचारियों की तरह ही सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाओं का किया इंतजाम
अब यह कर्मचारी भी सरकारी कर्मचारियों की तरह ही पे रिविजन कमीशन, मेडिकल और ईएचएस सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया है कि एचआरए और डीए लागू होने से इनमें से प्रत्येक कर्मचारी की सैलरी में 25 से 28 हजार रुपए की वृद्धि हो जाएगी। इन कर्मचारियों को मेडिकल लीव भी मिलेगी और महिला कर्मचारियों को पेड चाइल्ड केयर लीव भी मिलेगी। कई तरह की अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी, जिसमें ईएल और सीएल भी शामिल हैं। जीपीएफ की सुविधा तो मिलेंगी ही। सीएम केसीआर ने कॉन्ट्रैक्ट लेक्चरर के लाभ के लिए भी फैसले लिए हैं। इस तरह से केसीआर के इस तरह के फैसले से तेलंगाना में हजारों परिवारों में खुशियों की बहार आ गई है।













Click it and Unblock the Notifications