Opinion: तेलंगाना ने 9 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

तेलंगाना की प्रगति की कहानी अब राष्ट्रीय संस्थाएं भी कर रही हैं। प्रति व्यक्ति आय में इसने राष्ट्रीय औसत से अंतर को और बढ़ा लिया है। प्रदेश के हर जिले की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत पर भारी है।

opinion-telangana-broke-all-records-in-terms-of-per-capita-income-in-9-years

तेलंगाना अब एक ऐसे मोर्चे पर भी चमक रहा है, जिसके बारे में शायद ही देश के दूसरे हिस्से में ज्यादा अंदाजा रहा होगा। प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह राज्य देश में पहले नंबर पर है। यह प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है। हैरानी की बात यह है कि अब प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेलंगाना राष्ट्रीय औसत से काफी आगे निकल चुका है। यह सफलता एक दिन में नहीं मिली है। बल्कि, पिछले आठ-नौ वर्षों में हुई राज्य की प्रगति का प्रमाण है। प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि में भी यह देश में सर्वोच्च स्थान पर पहुंच चुका है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उससे काफी कुछ स्पष्ट हुआ है कि तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय कैसे बढ़ी है।

opinion-telangana-broke-all-records-in-terms-of-per-capita-income-in-9-years

प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेलंगाना के सभी जिले अव्वल
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जो आंकड़े जारी हुए हैं, उसके मुताबिक अब तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 3,17,115 रुपए हो चुकी है। वित्त वर्ष 2014-15 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 1,24,104 रुपए थी। पिछले 9 वर्षों में यह उछाल 1,93,001 रुपए या करीब 155% का है। फर्क राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से इसकी तुलना करने पर नजर आता है। जिस अवधि की हमने बात की है, उस दौरान राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय करीब 96% बढ़ी है। यानि यह 86,647 से बढ़कर 1,72,000 रुपए हुआ है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में राज्य के सभी जिले प्रगति के पथ पर हैं।

opinion-telangana-broke-all-records-in-terms-of-per-capita-income-in-9-years

तेलंगाना के सभी जिले राष्ट्रीय औसत से आगे
देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में आज तेलंगाना के बाद केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का नंबर आता है। जबकि, गुजरात नंबर 11 पर है। वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य के सभी जिलों ने प्रति व्यक्ति आय के मामले में राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय को पीछे रखा। मौजूदा कीमतों पर वित्त वर्ष 2020-21 में राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 1,26,855 रुपए था। जबकि, तेलंगाना के सबसे कम प्रति व्यक्ति आय वाले जिले में भी यह 1,30,821 रहा। मतलब, तेलंगाना का सबसे कम प्रति व्यक्ति आय वाले जिले की आय भी राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से 3,966 रुपए ज्यादा दर्ज हुआ।

opinion-telangana-broke-all-records-in-terms-of-per-capita-income-in-9-years

अर्थव्यवस्था के हर मोर्चे पर तेलंगाना प्रगति के पथ पर अग्रसर
2014-15 में जब तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था, तब प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 43% ज्यादा थी। लेकिन, जब बीते 9 वर्षों में तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 155% बढ़ गई है, राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय में यह बढ़ोतरी सिर्फ 96% की रही है। जब तेलंगाना बन रहा था तब जो कई तरह की आशंकाएं जाहिर की जा रही थीं। लेकिन, इस राज्य ने सिर्फ 9 साल में चौतरफा तरक्की दर्ज करके सभी शंकाओं-आशंकाओं को खारिज कर दिया है। प्रदेश की सरकार निवेश, उद्योग, रोजगार सृजन और कल्याण के क्षेत्र को हर तरह से प्राथमिकता दे रही है। तेलंगाना, अब अब न सिर्फ प्रति व्यक्ति आय बढ़ोतरी दर में शीर्ष पर है, बल्कि और भी अधिक स्पष्ट लक्ष्य के साथ प्रगति के पथ पर आगे की ओर अग्रसर है। इसकी तरक्की की रफ्तार बाकी राज्यों से कहीं ज्यादा है। अब तो राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने भी इसके विकास की रफ्तार पर मुहर लगा दी है।

opinion-telangana-broke-all-records-in-terms-of-per-capita-income-in-9-years

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+