Opinion Poll: क्या लोकसभा चुनाव में India Alliance भारी पड़ेगा भाजपा पर? क्या कहता है सर्वे?

India TV-CNX Opinion Poll: देश में चुनावी बिगुल बज उठा है। आज चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। 7 नवंबर से चुनावी मैराथन शुरु होगा और चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। विधानसभा चुनावों को साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में सभी दलों ने इन चुनावों में पूरी ताकत झोंक दी है।

 Opinion Poll:

तो वहीं मोदी सरकार को हटाने के लिए विपक्ष ने 'इंडिया अलायंस' खड़ा किया है। इस अलायंस के सदस्यों को पूरी उम्मीद है कि वो साल 2024 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को जड़ से उखाड़कर फेंकेगे लेकिन होगा वहीं जो जानता चाहेगी।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल

ऐसे में जनता के मन में क्या चल रहा है इसे जानने के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल ने एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है।

सवाल ये था कि अगर लोकसभा चुनाव अभी हुए तो कौन मारेगा बाजी?

ओपिनियन पोल के अनुमान के मुताबिक, कुल 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 315, INDIA गठबंधन को 172 और अन्य को 56 सीटें मिल सकती हैं।

भाजपा की सीटें कम हो सकती हैं

इस पोल के मुताबिक भाजपा में लोकसभा में 303 से घट कर 293 तक आ सकती हैं और कांग्रेस की सीटें 52 से बढ़ कर 70 तक पहुंच सकती है लेकिन वो बहुमत से काफी दूर है। यानी कि इस सर्वे के मुताबिक आज की तारीख में जनता के मन में भाजपा ही है।

खास बात

साल 2019 की बात करें तो देशभर में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में आम चुनाव अयोजित हुए थे, जिनके परिणाम 23 मई को घोषित हुए थे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की थी। उसने 303 सीटों पर कब्जा किया था।

भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें

जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने 52 सीटें जीतीं थी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 92 सीटें आई थीं, जबकि अन्य दलों के खाते में 97 सीटें आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+