आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या हिंदी क्षेत्र के ये दो राज्य भाजपा के लिए बनेंगे चुनौती? क्या कहता है सर्वे?

ABP C Voter Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दल जुट गए हैं। भाजपा का दावा है कि इस बार भी जनता का आशीष उन्हें ही मिलेगा और पीएम मोदी तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे।

Opinion Poll 2024

तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी को हराने के लिए बने 'इंडिया अलायंस' ने दावा किया है कि 'वो किसी भी कीमत पर बीजेपी को जीतने नहीं देंगे।'

बैकफुट पर है कांग्रेस, क्या दे पाएगी बीजेपी को चुनौती?

कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट के बाद से कांग्रेस के हौसले बुलंद थे लेकिन दिसंबर 2023 में आए पांच राज्यों के विधानसभा के चुनावी नतीजों के बाद वो बैकफुट पर है।

'इंडिया अलायंस' कोई बड़ा कमाल कर पाएगा?

उत्तर भारत से लगभग वो साफ हो चुकी है, ऐसे में क्या यूपी और बिहार में वो और उसका 'इंडिया अलायंस' कोई बड़ा कमाल कर पाएगा? यही सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है।

क्या यूपी और बिहार में भाजपा को लगेगा झटका?

भाजपा को हराने के लिए सारे विरोधी दल एक होने को तैयार हैं, बिहार में तो उन दो पार्टी का गठबंधन इस वक्त सत्ता में है, जो कभी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते थे, यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सियासी तिकड़म लगाने में जुटे हुए हैं, ऐसे में क्या यूपी और बिहार में भाजपा को लोकसभा चुनाव में करारा झटका दे सकते हैं?

एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया

इसी बात को जानने के लिए एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया और जनता से सीधे प्रश्न किया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो क्या इंडिया अलायंस यूपी और बिहार में भाजपा के लिए कड़ी चुनौती बन सकते हैं? इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया।

बहुत चौंकाती है सर्वे की रिपोर्ट

यूपी लोकसभा चुनाव के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। ऐसा माना जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यही से होकर गुजरता है। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 73 से 75 सीटें हासिल हो सकती हैं तो वहीं सपा-कांग्रेस (इंडिया अलायंस) के हिस्से में मात्र 4-6 सीटें आ रही हैं। जबकि बसपा को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

यूपी का ओपिनियन पोल

  • कुल सीटें- 80
  • NDA को 73-75
  • कांग्रेस +SP को 4-6
  • बसपा को 0-2

तो वहीं बिहार में 40 लोकसभा सीट हैं, सर्वे में से बीजेपी के खाते में 16-18 सीटें और जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के पास 21-23 सीटें जा सकती है जबकि अन्य 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

बिहार का ओपिनियन पोल

  • कुल सीटें- 40
  • बीजेपी और घटक दलों को 16-18
  • कांग्रेस और राजद को 21-23
  • अन्य को 0-2

बिहार में 'इंडिया अलायंस' बन सकता है चुनौती?

कुल मिलाकर सर्वे रिपोर्ट के हिसाब से तो भाजपा यूपी में तो सेफ जोन में है लेकिन बिहार में 'इंडिया अलायंस' उसे तगड़ी चुनौती देता दिख रहा है। आपको बता दें कि ये सर्वे दिसंबर 2023 में किया गया था। इस रिपोर्ट पर आप अपनी राय भी रखें अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+