Opinion Poll: कांग्रेस को बड़ा झटका! 'ऑपरेशन सिंदूर' से इस राज्य का बदला Mood, आज हुए चुनाव तो BJP की वापसी तय
Opinion Poll Karnataka Chunav Survey: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया था। 26 निर्दोष टूरिस्ट की मौत ने पूरे भारत में गुस्से की लहर पैदा कर दी थी। लेकिन इस बार जवाब अलग था - भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए सीमा पार बैठे आतंकियों की जड़ों को जलाकर रख दिया। ऐसे में अब देश के मूड में एक बड़ा बदलाव साफ दिख रहा है। हैदराबाद की रिसर्च एजेंसी पीपुल्स पल्स और कोडमो टेक्नोलॉजीज ने जो नया सर्वे पेश किया है, उसमें जनता का झुकाव मोदी सरकार की ओर और ज्यादा होता नजर आया है। कांग्रेस के लिए ये सर्वे एक करारा झटका साबित हो सकता है।
ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि अगर आज राज्य में चुनाव होते हैं, तो भाजपा पहली बार अपने दम पर सत्ता में लौट सकती है। सर्वे ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है, जबकि जनता दल (सेक्युलर) यानी JDS के लिए तो मैदान लगभग खत्म होता दिख रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में चुनाव (Karnataka Election Survey) भले ही 13 मई 2028 के आस-पास हों। लेकिन, बेंगलुरु में नगरपालिका चुनाव 15 अगस्त, 2025 के बाद ही आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में इस सर्वे के आना, मतलब कांग्रेस को करार झटका माना जा सकता है। आइए जानते हैं क्या कहता है सर्वे?

क्या कहता है सर्वे?
एक महीने तक चले इस सर्वे में कुल 10,481 लोगों से बातचीत की गई। इसके नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे।
- भाजपा को 136-159 सीटें मिल सकती हैं - यानी स्पष्ट बहुमत।
- कांग्रेस को 62-82 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है।
- JDS सिर्फ 3-6 सीटें ही जीत सकती है।
वोट शेयर की बात करें तो:
- भाजपा को बड़ा उछाल मिला है
- कांग्रेस का वोट प्रतिशत 42.88% से घटकर 40.3%
- JDS का वोट शेयर 18.3% से गिरकर मात्र 5% हो गया है
CM फेस के रूप में सिद्धारमैया नंबर 1 पर
- इस सर्वे में CM सिद्धारमैया को सबसे लोकप्रिय नेता माना गया है, उन्हें 29.2% लोगों का समर्थन मिला।
- D.K. शिवकुमार को 10.7%, जबकि BJP का कोई भी नेता 6% से ऊपर नहीं गया।
मोदी सरकार को 'ऑपरेशन सिंदूर' से फायदा?
22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' ने देश की जनता के बीच मोदी सरकार की छवि को और मजबूत किया है। यही सख्त रुख कर्नाटक जैसे राज्यों में भाजपा के लिए मूड सेट करता दिख रहा है।
कांग्रेस की गारंटी योजनाएं कितनी असरदार रहीं?
- गृह लक्ष्मी योजना सबसे लोकप्रिय रही, 45.4% समर्थन मिला।
- शक्ति स्कीम को 19%, अन्न भाग्य को 17%, गृह ज्योति को 13.5% और युवा निधि को सिर्फ 2% सपोर्ट मिला।
- 3% लोग ऐसे भी थे जिन्हें इन योजनाओं के बारे में जानकारी ही नहीं थी।
जाति जनगणना पर बंटी जनता की राय
- 42.3% लोगों ने जाति जनगणना पर आंशिक या पूरा भरोसा जताया।
- 35% ने इसे नकारा, जबकि 22.7% को जानकारी ही नहीं थी।
- कांग्रेस समर्थकों में भरोसे का प्रतिशत ज्यादा था।
क्या कहता है ट्रेंड?
इस सर्वे से यह बात साफ होती है कि कर्नाटक की राजनीति अब सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच की जंग बन चुकी है। JDS का ग्राफ तेजी से गिरा है और भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छूती नजर आ रही है।
अगर कर्नाटक में आज चुनाव होते हैं, तो कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा और भाजपा सत्ता में दमदार वापसी कर सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया की व्यक्तिगत लोकप्रियता अब भी बरकरार है, लेकिन इसका पार्टी को कितना फायदा मिलेगा - यह बड़ा सवाल बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications