बंगाल में जीत की हैट्रिक लगाएंगी ममता या बनेगी BJP की सरकार? जानें क्या कहता है ABP News सीवोटर का ओपिनियन पोल
बंगाल में जीत की हैट्रिक लगाएंगी ममता या बनेगी BJP की सरकार? जानें क्या कहता है ABP News सीवोटर का ओपिनियन पोल
विधानसभा चुनाव 2021 ओपिनियन पोल: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव-2021 के लिए एबीपी न्यूज सीवोटर का ओपिनियन पोल आ गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। सीवोटर के ओपनियन पोल के मुताबिक बंगाल में 294 विधानसभा सीटों में से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 150 से 166 सीटें मिलने की उम्मीद है। बंगाल में जीत का दावा करने वाली बीजेपी को ओपिनियन पोल में 98 से 114 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट के खाते में 23 से 31 सीटें जाने की संभावना है। एबीपी न्यूज सीवोटर के ओपिनियन पोल में बंगाल चुनाव के लिए 19,314 लोगों से बात की गई है। यह सर्वे 28 फरवरी से 13 मार्च के बीच में किया गया है।
Recommended Video

एबीपी न्यूज सीवोटर के ओपिनियन पोल में क्या-क्या पूछा गया?
- पश्चिम बंगाल में, यह पूछे जाने पर कि आज विधानसभा चुनाव होने पर वे किसे वोट देंगे, लगभग 44 फीसदी लोगों ने टीएमसी पर विश्वास दिखाया है। इसके बाद बीजेपी 38.4 प्रतिशत, कांग्रेस और वाम गठबंधन पर लगभग 13 फीसदी और अन्य पर 5.5 प्रतिशत लोगों ने अपना भरोसा दिखाया है।
-सर्वे में ये पूछे जाने पर कि पश्चिम बंगाल में सीएम के लिए पहली पसंद क्या होगी? 52 फीसदी लोगों ने कहा है कि वो ममता बनर्जी को फिर से सीएम देखना चाहते हैं। वहीं 27 प्रतिशत ने कहा है कि वो बीजेपी नेता दिलीप घोष को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए शुभेंदु अधिकारी का नाम लिया है। वहीं 7 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि मुकुल रॉय को सीएम बनना चाहिए।
- सर्वे में पूछा गया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार का काम कैसा है? जिसके जवाब में 54 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि ममता बनर्जी सरकार का उन्हें काम पसंद आया है। वहीं 20 प्रतिशत लोगों ने काम को औसत बताया है। 26 फीसदी लोगों ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार का काम खराब है।
- पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के प्रदर्शन पर क्या कहना है आपका?, 52 फीसदी लोगों ने कहा कि सरकार का प्रदर्शन अच्छा है। 22 फीसदी ने औसत कहा है।












Click it and Unblock the Notifications