प्रेरक राजनीतिक यात्रा: नवीन पटनायक के करिश्माई नेतृत्व में ओडिशा की विकास गाथा जारी है

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने अपने पांचवें कार्यकाल के चार साल पूरे कर लिए हैं। देश में उनके अलावा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है, जिनकी लोकप्रियता दिनो-दिन बढ़ती ही जा रही है।

Odisha CM Naveen Patnaik

आज न केवल ओडिशा के लिए, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक इतिहास के लिए एक गौरवशाली दिन है। सबसे लोकप्रिय जन नेता के रूप में नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पांचवें कार्यकाल का चौथा साल पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 2019 के चुनावी घोषणापत्र में दिए गए आश्वासनों को पूरा किया है और निरंतर समावेशी विकास के माध्यम से परिवर्तन के एक नए युग में राज्य का नेतृत्व किया है। पटनायक की दो दशकों से अधिक की राजनीतिक यात्रा ने सद्भाव, मजबूत नेतृत्व, सहकारी संघवाद और जनता-केंद्रित शासन की राजनीति का उदाहरण पेश किया है।

नवीन पटनायक ने 2019 में इसी दिन लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पटनायक देश में सबसे लंबे समय तक कार्यरत रहने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। अक्सर सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाने वाले पटनायक ने ओडिशा को एक मजबूत, स्थिर और पारदर्शी सरकार देने में अभूतपूर्व सफलता पायी है।

नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा ने विकास के विभिन्न पैमानों पर तरक्की की सीढ़ियां चढ़ी हैं। नवीन पटनायक के पांचवें कार्यकाल के पहले चार साल राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उनके सुशासन और जन-केंद्रित नीतियों में निहित उनकी कई उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करते हैं।

नवीन सरकार के पांचवें कार्यकाल के एक वर्ष के भी अंदर ओडिशा को कोविड-19 जैसी महामारी की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। महामारी का फैलाव दुनिया के लगभग सभी देशों के लिए चिंता का विषय बन गया था। नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा ने महामारी के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी और विकास के पथ को प्रभावित नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सक्रिय नेतृत्व में ओडिशा पिछले दो दशकों में विभिन्न क्षेत्रों में अविश्वसनीय विकास का गवाह बना है। 2022-23 में 7 फीसदी की राष्ट्रीय दर की तुलना में ओडिशा आज वास्तविक रूप से 7.8 फीसदी की वृद्धि के साथ मजबूत आर्थिक विकास का आनंद ले रहा है। ओडिशा की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय की 9.4 फीसदी वार्षिक चक्रवृद्धि दर के मुकाबले 10.9 फीसदी की वार्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़ी है।

ओडिशा 5टी आधारित पारदर्शी शासन और दूरदर्शी आर्थिक नीतियों के कारण निवेश के लिए सबसे अनुकूल ठिकाने के रूप में उभरा है। मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022 के दौरान प्रदेश को इसके विविध क्षेत्रों के लिए 10.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ओडिशा ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 20.1 लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है। इस तरह से यह सबसे ज्यादा निवेश प्राप्त करने वाला देश का दूसरा प्रमुख राज्य बन जाएगा।

पांचवें कार्यकाल की शुरुआत के बाद से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने Mo सरकार कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी पहल पर जोर दिया है। यह 5टी के मार्गदर्शक सिद्धांतों-टीमवर्क, टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी और टाइम पर आधारित है, जो ट्रांसफॉर्मेशन की ओर ले जाता है। पिछले चार वर्षों में सरकार के प्रति आम लोगों के विश्वास और भरोसे को और मजबूत करने के लिए प्रशासनिक सुधार लाने में 5टी पहल मददगार रही है।

हाई स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम नवीन पटनायक सरकार की सबसे सफल 5टी पहलों में से एक है। इसने राज्य भर के सरकारी स्कूलों का पूर्ण कायाकल्प सुनिश्चित किया है। इसने दूर-दराज के इलाकों के बच्चों को आधुनिक निजी स्कूलों के बराबर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाया है। सीएम के सचिव (5टी) वीके पांडियन की सीधी निगरानी में 6,132 हाई स्कूल कार्यक्रम के तीन चरणों में पूरी तरह से बदल गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार ने भी विकास के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने के लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कई परिवर्तनकारी कदमों को लागू किया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पांचवें कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं के विकास पर 5टी पहल का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसमें एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को एम्स प्लस श्रेणी के अस्पताल में बदलने के कदम से लेकर बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) स्मार्ट हेल्थ कार्ड पर ध्यान केंद्रित करने से लेकर मुख्यमंत्री बायु स्वास्थ्य सेवा (एयर हेल्थ सर्विस) और अमा अस्पताल तक जैसे कदम शामिल हैं।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) ने राज्य में व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली सुनिश्चित करने के मिशन को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से प्रगति की है। ओडिशा के 3.3 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर करने वाले 96.5 लाख से अधिक परिवारों को 17 राज्यों के 650 से अधिक प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों में कैशलेस स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

अपने पांचवें कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने ओडिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (E&IT) क्षेत्र के विकास को अधिकतम प्राथमिकता दी है। अनुकूल औद्योगिक नीतियों के कारण राज्य सरकार प्रमुख आईटी कंपनियों जैसे कि आईबीएम, डेलॉयट, हैपिएस्ट माइंड्स, पीडब्ल्यूसी, Incture,इनोवेयर टेक,ओपेक्स अमेरिका, Yovant और अन्य प्रसिद्ध कंपनियों को राज्य की ओर आकर्षित करने में सफल रही है।

पिछले चार सालों में राज्य के प्रमुख धरोहरों और धार्मिक स्थलों में व्यापक बदलाव किया गया है, ताकि ये विश्व स्तरीय तीर्थ केंद्र बन सकें। पुरी श्रीमंदिर से आरंभ करते हुए नवीन पटनायक सरकार ने प्रमुख धरोहर स्थलों के कायाकल्प की पहल की है, जिनमें-लिंगराज मंदिर, चंडी मंदिर, नीलमाधव मंदिर, सरला मंदिर, समलेश्वरी मंदिर, तारातारिणी मंदिर और अन्य प्रसिद्ध तीर्थ केंद्र शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लगातार राज्य में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर दे रहे हैं। आज देश में ओडिशा की पहचान एक प्रमुख स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में हो रही है। खेल नवीन पटनायक के नए ओडिशा के स्तंभों में से एक बन गया है। राज्य के खेल इतिहास में एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 की सफल मेजबानी एक मील का पत्थर साबित हुई है। कोविड-19 महामारी की प्रतिकूल परिस्थितियों को मात देते हुए ओडिशा ने राउरकेला में दुनिया का सबसे बड़ा पूर्ण रूप से बैठने लायक 'बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम' बनाया। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणित किया गया है। यह स्टेडियम हॉकी और इसके विकास के प्रति ओडिशा सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

अपने पांचवें कार्यकाल में नवीन पटनायक ने मिशन शक्ति मूवमेंट के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपना फोकस जारी रखा है। इससे 6 लाख स्वयं सहायता समूहों (SHGs) में संगठित 70 लाख महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय रूप से बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति विभाग के लिए 4,973.39 करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी दी है। यह बजटीय आवंटन वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2026-27 तक पांच साल की अवधि के लिए होगा। पिछले चार वर्षों में मिशन शक्ति विभाग ने चुनावी घोषणापत्र में किए सभी वादों को पूरा किया है।
राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को पांच साल में 5,000 करोड़ रुपए का बिजनेस देने का वादा किया था। 4,949.14 करोड़ रुपए का सरकारी कारोबार हुआ और 1,226 करोड़ की आमदनी प्राप्त हुई है।

पटनायक ने हमेशा राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करके उनके राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर डाला है। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत और शहरी चुनावों में महिला उम्मीदवारों की सफलता ने राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति में आदर्श बदलाव का प्रदर्शन किया है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में विभिन्न पदों पर 65 फीसदी से अधिक महिलाओं के निर्वाचित होने से राज्य में महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण जमीनी स्तर पर जबर्दस्त ढंग से दिखाई दे रहा है। नवीन पटनायक की अगुवाई वाला बीजू जनता दल हमेशा सभी चुनावों में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देता है।

नवीन पटनायक की लोकप्रियता की वजह से ओडिशा की राजनीति में बीजू जनता दल अजेय है। बीजेडी ने हालिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 853 जिला परिषद सीटों में से 766 सीटें जीतकर अपनी शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया था। यह देश में किसी भी राजनीतिक दल की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। बीजेडी ने राज्य के शहरी चुनावों में भी भारी जीत दर्ज की है। पार्टी ने राज्य में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद हुए 8 उपचुनावों में से 7 में जीत हासिल की है।

इन सभी परिणामों का संकेत स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री के करिश्माई नेतृत्व और सुशासन के कारण बीजेडी को दो दशक से भी अधिक समय से राज्य में प्रो-इंकंबेंसी का लाभ प्राप्त हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+