'सिंदूर सुनते ही अब PAK को शिकस्त याद आएगी', कटरा के मंच से PM Modi ने सुनाई पाकिस्तान को खरी-खरी
PM Modi in Katra, Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज राष्ट्र को समर्पित किया। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि '46,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर में विकास की नई रफ्तार लाएंगे। ये देश की एकता, इच्छाशक्ति और इंजीनियरिंग का अद्भुत प्रतीक है।'
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अंजी पुल का उद्घाटन भी किया और -श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी के भाषण की खास बातों पर...

11 साल गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित: PM Modi
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि' एनडीए सरकार को सत्ता में आए 11 साल हो गए हैं। ये 11 साल गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। सरकार के प्रयासों से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से लड़कर उससे बाहर निकले हैं। जो लोग खुद को सामाजिक व्यवस्था के विशेषज्ञ मानते हैं, जो लोग अगड़ों और पिछड़ों की राजनीति में डूबे रहते हैं, जो दलितों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकते रहे हैं, उन्हें मेरी योजनाओं पर एक नजर डालनी चाहिए। वे लोग कौन हैं जिन्हें ये सुविधाएं मिलीं? ये मेरे दलित, आदिवासी, पिछड़े भाई-बहन हैं, जिन्होंने पहले झुग्गियों और जंगलों में अपना जीवन बिताया।'
कश्मीर के लोगों ने सपने देखना बंद कर दिया था- PM Modi
PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर ने इतनी तबाही देखी थी कि यहां के लोगों ने सपने देखना बंद कर दिया था। उन्होंने आतंकवाद को अपना भाग्य मान लिया था। हमने उन्हें इस स्थिति से बाहर निकाला है, यहां के लोग अब जम्मू-कश्मीर को फिर से फिल्मों की शूटिंग का स्थान बनते देखना चाहते हैं। वे इसे खेलों का केंद्र बनते देखना चाहते हैं।'
इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर हमला: PM Modi
कटरा के मंच से पीएम मोदी ने जमकर पाकिस्तान को क्लास लगाई।उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान ने पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया लेकिन कश्मीर की जनता बहुत ज्यादा मजबूत है।'
PM Modi ने लिया आदिल का नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आतंकवादियों को चुनौती देने वाला आदिल भी पहलगाम में काम करने गया था ताकि वह अपने परिवार की देखभाल कर सके। लेकिन आतंकवादियों ने उसे भी मार डाला, इस दौरान जम्मू-कश्मीर के लोगों ने जो ताकत दिखाई है, उसने दुनिया की आतंकवादी मानसिकता को कड़ा संदेश दिया है।'
'सिंदूर सुनते ही अब PAK को शिकस्त याद आएगी'
पीएम मोदी ने कहा कि 'आज की तारीख 6 जून हमें उस ऐतिहासिक रात की याद दिलाती है जब भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की थी, याद कीजिए, 6 मई की रात क्या हुआ था, अब जब भी पाकिस्तान 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम सुनेगा, उसे भारत की ताकत याद आएगी, सिंदूर सुनते ही शिकस्त याद आएगी।।'
पहलगाम हमले से जम्मू और कश्मीर का विकास प्रभावित नहीं होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'पहलगाम हमले से जम्मू और कश्मीर का विकास प्रभावित नहीं होगा। यह नरेंद्र मोदी का वादा है। अगर कोई यहां के युवाओं को उनके सपने पूरे करने से रोकता है, तो 'हमें बाधा को पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा।'
आज दुनिया भारत के डिफेंस इकोसिस्टम की चर्चा कर रही
'आपने देखा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने कैसे आत्मनिर्भर भारत की ताकत दिखाई है। आज दुनिया भारत के डिफेंस इकोसिस्टम की चर्चा कर रही है। इसके पीछे सिर्फ एक वजह है। हमारी सेना का मेक इन इंडिया पर भरोसा। हर भारतीय को वही दोहराना है जो सेना ने किया है।
'हमें बाजार में मेक इन इंडिया का गौरव बढ़ाना है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'हमें एक और संकल्प लेना होगा कि हमें भारत में बने सामानों को प्राथमिकता देनी होगी, जो हमारे देशवासियों के पसीने से बने हैं। यही देशभक्ति है, यही देश सेवा है। हमें सीमा पर अपनी सेना का सम्मान बढ़ाना है, और हमें बाजार में मेक इन इंडिया का गौरव बढ़ाना है।'












Click it and Unblock the Notifications