Operation Sindoor Highlights: 'आतंकी को पाक झंडे में लपेटा, साजिद मीर जिंदा निकला', भारत ने खोले PAK के पाखंड
Operation Sindoor PC Highlights: भारत के विदेश मंत्रालय ने 8 मई 2025 को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें 'Operation Sindoor' के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी मौजूद थीं। इस ऑपरेशन का उद्देश्य 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देना था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे।
भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इन ठिकानों का इस्तेमाल जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों द्वारा किया जा रहा था। कर्नल सोफिया ने बताया कि इन हमलों में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, बल्कि केवल आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को ही टारगेट किया गया।

पाकिस्तान का झूठ और भारत का साक्ष्य
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकियों के अंतिम संस्कार की तस्वीरें दिखाईं, जिनमें पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मारे गए लोग सिर्फ आम नागरिक थे, तो उनके जनाजे में सेना के अधिकारी क्यों शामिल थे? इसके अलावा, आतंकियों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था, जो इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देता है।
सिंधु समझौता: भारत की सहनशीलता की परीक्षा
भारत ने पिछले 65 वर्षों से सिंधु जल संधि का पालन किया है, लेकिन पाकिस्तान द्वारा लगातार शर्तों का उल्लंघन और आतंकी गतिविधियों के चलते भारत ने इस संधि को रद्द करने का निर्णय लिया है। विदेश सचिव ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को कई बार चेतावनी दी, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा और भारत की स्पष्टता
पाकिस्तान ने दावा किया कि भारतीय हमलों में केवल आम नागरिक मारे गए, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर में केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान का यह दावा सिर्फ प्रोपेगैंडा है और अगर पाकिस्तान ने भारतीय इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया, तो भारत माकूल जवाब देगा।
कर्नल सोफिया कुरैशी का दो टूक ऐलान
'हमने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को लाहौर में तबाह कर दिया।' हर शब्द में था फौलादी आत्मविश्वास। भारत की पहली महिला कर्नल जिन्होंने दुश्मन की आंख में आंख डालकर देश को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक जवाब नहीं-एक चेतावनी थी।
भारत ने जवाब दिया - उसी तीव्रता, उसी क्षेत्र में
जवाब की गूंज सिर्फ सरहद पर नहीं, इस्लामाबाद के सत्ता गलियारों तक सुनाई दी। हार्पी ड्रोन, S-400 की मिसाइल शील्ड, और सर्जिकल पिनपॉइंट स्ट्राइक्स-ये महज़ सैन्य क्रियाएं नहीं, ये रणनीतिक संदेश थे।
आतंकियों के जनाजे में पाक आर्मी अफसर क्यों? - विदेश सचिव मिसरी का करारा सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकियों की अंतिम यात्रा की तस्वीरें दिखाई गईं। लश्कर कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ का शव-पाकिस्तानी झंडे में लिपटा। साथ खड़े हैं पाक सेना के अधिकारी! अब कौन बोलेगा कि पाकिस्तान आतंकवाद में शामिल नहीं है?
पाकिस्तान का झूठ, यूएन में भी उजागर
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली-यूएन को बताया गया। पाकिस्तान ने नाम हटवाने की कोशिश की। लेकिन भारत के पास अब सिर्फ शब्द नहीं, सबूत हैं।
ड्रोन, मिसाइल, और मीडिया प्रोपेगैंडा - पाकिस्तान का तीनधारी हमला
पाक ने भुज, पठानकोट, श्रीनगर जैसे शहरों को निशाना बनाया। लेकिन हर मिसाइल गिरी, हर ड्रोन मार गिराया गया। मलबा इकट्ठा किया जा रहा है, और वो मलबा पाक की साज़िश का सबूत बनेगा।
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 15 अहम Key Highlights-
- भारत का जवाब - ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट किया और 9 आतंकी ठिकानों को 24 मिनट में तबाह किया।
- सिर्फ आतंकियों को निशाना: विदेश सचिव ने स्पष्ट किया - भारत ने सिर्फ आतंकियों के ठिकानों को टारगेट किया, पाकिस्तानी मिलिट्री को नहीं।
- लश्कर के आतंकी को पाक झंडे में लपेटा गया: हाफिज अब्दुल रऊफ जैसे लश्कर कमांडरों को पाक झंडे में लपेटा गया, इससे साफ हुआ कि सरकारी समर्थन मिला।
- भारत का शांतिपूर्ण रुख: भारत तनाव नहीं बढ़ा रहा - यह 22 अप्रैल के हमले का जवाब था।
- संधि तोड़ने का आरोप: पाकिस्तान ने समझौते की शर्तें तोड़ीं और भारत को अपने अधिकारों से वंचित किया।
- संशोधन का प्रयास विफल: पिछले 2 साल से बातचीत और नोटिस भेजे गए, लेकिन पाकिस्तान ने ध्यान नहीं दिया।
- पाकिस्तान की प्रोपेगैंडा रणनीति: पाकिस्तान भारत पर सिविलियन किलिंग का झूठा आरोप लगा रहा है।
- डैम पर हमला नहीं हुआ: पाकिस्तान का दावा कि PoK में डैम टारगेट किया गया, गलत है - भारत ने सिर्फ आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया।
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र को सूचित किया: ऑपरेशन से पहले UN को जानकारी दी गई थी।
- पाकिस्तान के झूठ की ऐतिहासिक आदत: विदेश सचिव ने 1947 के कश्मीर हमले का जिक्र किया, जब पाकिस्तान ने झूठ फैलाया था।
- पाकिस्तान - वैश्विक आतंकवाद का केंद्र: मिसरी ने कहा - दुनिया पाकिस्तान को टेरर हब मानती है, यह तथ्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के पास हैं।
- पठानकोट हमले की जांच में धोखा: पाकिस्तान की जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम ने सहयोग नहीं किया, सबूतों को छुपाया गया।
- साजिद मीर जिंदा निकला: जिसे मरा हुआ बताया गया था, वह बाद में जिंदा पाया गया - पाकिस्तान के झूठ का एक और उदाहरण।
- ड्रोन और मिसाइल हमलों की नाकामी: पाकिस्तान ने 7 मई को भारत पर ड्रोन व मिसाइल हमलों की कोशिश की, जिसे भारतीय फौजों ने नाकाम किया।
- LoC पर भारी गोलाबारी: पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, पुंछ, बारामुला और मेंढर में भारी गोलीबारी की, भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी।












Click it and Unblock the Notifications