ऊटी में बेकार पड़ी Toilet बिल्डिंग को आर्ट गैलरी में बदला गया, IAS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
ऊटी। Unused Toiled turned into Art Gallery: ऊटी में एक पहल के तहत बेकार पड़ी टॉयलेट इमारत को खूबसूरत आर्ट गैलरी में बदला गया था। ऐसा कुछ साल पहले हुआ था लेकिन ये खबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस आर्ट गैलरी का नाम 'गैलरी वनटू' रखा गया है। हाल ही में आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस आर्ट गैलरी में कई कलाकारों के आर्टवर्क की प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। साहू ने ये वीडियो उस समय बनाया जब उन्हें एक ओपनिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

आप भी ये वीडियो देखकर विश्वास नहीं कर पाएंगे कि ये जगह पहले टॉयलेट के तौर पर इस्तेमाल की जाती थी। इस वीडियो की शुरुआत गैलरी के एंट्रेंस से होती है, जिससे एक छोटी सी लाइब्रेरी की झलक भी दिखती है। इसके बाद वीडियो में आगे गैलरी का इंटीरियर और दीवार पर लगे आर्टवर्क दिखाई देते हैं। वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में साहू ने लिखा है, 'स्थानीय नगरपालिका ने पास में ही एक नया टॉयलेट बना दिया और इस बेकार पड़ी इमारत को गैलरी के लिए इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी। ऐसा सभी स्थानीय निकाय भी कर सकते हैं।'
साहू ने ये वीडियो 22 तारीख को शेयर किया था, जिसे अभी तक 2.1 हजार लोगों ने देख लिया है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोगों ने बेकार पड़े स्थान के ऐसे इस्तेमाल के प्रयास की सराहना की है। वहीं कुछ ने साहू को इस पहल को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रिया कहा है। इस गैलरी का फेसबुक पर एक पेज भी है। जिसपर अभी चल रही और आने वाली प्रदर्शनियों की जानकारी दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications