अपने बयान पर अब राहुल गांधी ही दे सकते हैं स्पष्टीकरण: आनंद शर्मा
नई दिल्ली। केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांणी के एक बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बीजेपी हमलावर है तो वहीं कांग्रेस बचाव कर रही है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने कभी भी क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार पर लकीर नहीं खींची। इस पर राहुल गांधी ही स्पष्टीकरण दे सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में शर्मा ने कहा कि 'राहुल गांधी जी ने अपने किसी अनुभव के आधार पर टिप्पणी की है, मुझे किसी क्षेत्र के अपमान की बात मुझे नहीं दिखती। राहुल गांधी ही स्पष्टीकरण दे सकते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को एक समझा है, हमने कभी क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार पर लकीर नहीं खींची।'
Recommended Video

आनंद शर्मा ने आगे कहा कि क्या कहना चाह रहे हैं कुछ लोग, हम नहीं कह सकते। जहां तक अमेठी की बात है, वहां के मतदाताओं के भी हम कृतज्ञ हैं, उन्होंने लंबे समय तक राजीव गांधी जी को चुनकर भेजा, राहुल गांधी भी तीन बार वहां से चुने गए। कांग्रेस पार्टी वहां के मतदाताओं का सम्मान करती है। गुजरात के नतीजों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में जो नतीजे आए हैं, हमारे जो 8 विधायक दल बदल करके चले गए थे, वहां हमारा प्रदर्शन बहुत खराब रहा और कल के नतीजे भी चौंकाने वाले हैं, ये समय है कि इसका अवलोकन किया जाए।
क्या कहा था राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने अपने एक संबोधन में केरल के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें केरल आना बहुत पसंद है। उन्होंने केरल और यूपी की तुलना कर डाली। राहुल गांधी ने कहा कि वह 15 साल तक उत्तर भारत में सांसद थे इसलिए उन्हें अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। लेकिन केरल आकर उन्होंने पाया कि वहां के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं। वे यहीं नहीं रुके। राहुल ने यूपी की तुलना में यह भी कहा कि केरल के लोग दिखावे में भरोसा नहीं करते, बल्कि गहनता से मुद्दों पर विचार करते हैं। केरल के लोग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं। उन्हें सतही राजनीति में रुचि नहीं है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications