'अफगानिस्तान की मदद सिर्फ पीएम मोदी कर सकते हैं, हमें पाकिस्तान-चीन पर भरोसा नहीं'
नई दिल्ली, अगस्त 18। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद भारत में रह रहे अफगानियों को अपने परिवार की चिंता सता रही है। ये लोग पूरी दुनिया से मदद की आस लगाकर बैठे हैं। खासकर भारत से इन लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ये कहना है अफगानी मूल के एक कारोबारी जहीर खान का, जो लंबे अरसे से भारत में रहे रहे हैं। जहीर खान का कहना है कि हमें पाकिस्तान, चीन और सऊदी अरब पर कतई भरोसा नहीं है, हमें भारत पर काफी भरोसा है और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी मदद कर सकते हैं।

'तालिबान शासित अफगानिस्तान को स्वीकार नहीं करेंगे'
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कोलकाता के मलिक बाजार के कारोबारी जहीर खान आज अफगानिस्तान की स्थिति को देखकर काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे अफगानिस्तान को कभी स्वीकार नहीं करूंगा, जहां तालिबान का शासन हो गया है। जहीर बताते हैं कि उनके पिता करीब 25 साल पहले अफगानिस्तान से भारत आए थे और तभी से वो कोलकाता में रह रहे हैं। कोलकाता में कई अफगानियों का अपना घर है। इन्हें यहां 'काबुलीवाला' के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है 'Men of Kabul'। ये लोग यहां पर 1840 के आसपास आए थे और तभी से कोलकाता में रह रहे हैं।
पाकिस्तान हमारा दुश्मन नंबर एक है- अफगानी
जहिर खान का कहना है कि चीन और पाकिस्तान ने तालिबान का समर्थन किया है, लेकिन अफगानिस्तान के लोग सिर्फ भारत पर ही भरोसा करते हैं, वो चीन और पाकिस्तान पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। मलिक बाजार के एक अन्य व्यापारी इब्राहिम खान का कहना है, "आप किसी भी अफगान से पाकिस्तान पर उनके विचार पूछें, वे कहेंगे कि उन्हें उस देश के साथ कुछ नहीं चाहिए। इमरान खान ने कहा कि हम गुलाम थे, लेकिन वास्तव में, वे दूसरों के गुलाम हैं। हमें उनसे कुछ नहीं चाहिए, वे हमारे नंबर एक दुश्मन हैं और साथ में उन्हें, हम चाहते हैं कि स्थिति बेहतर हो। आपको बता दें कि इब्राहिम का परिवार अफगानिस्तान में ही रहता है।
'हम भारत को अपना देश मानते हैं'
आपको बता दें कि इब्राहिम का परिवार अफगानिस्तान में ही रहता है। फिलहाल परिवार एकदम सुरक्षित है। इब्राहिम का कहना है कि वो अपने रिश्तेदारों से संपर्क में हैं। इब्राहिम खान ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि मोदी जी वहां से हमारे परिवारों को निकालने में हमारी मदद करें। इब्राहिम ने कहा कि हम भारत के लोगों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं और उन्हें मजबूत करना चाहते हैं। हम भारत को अपना देश मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications