ऑनलाइन शादी करना पड़ा महंगा, दूल्हे ने हड़पे लाखों रुपए
दिल्ली। ऑनलाइन शादी करने से पहले परिवार के बारे में पूरी जांच पड़ताल नहीं करना महिला को भारी पड़ गया है। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में महिला ने ऑनलाइन मैरिज पोर्टल से दूल्हा शादी के लिए चुना था, लेकिन शादी के बाद दूल्हा महिला को लाखों की चपत लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन शादी के पोर्टल पर आरोपी दूल्हे ने काफी हाई प्रोफाइल स्टेटस डाला था, जिसके चलते महिला ने युवक से शादी करने का फैसला लिया, लेकिन बाद में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका दूल्हा लाखों रुपए की चपत लगाकर फरार हो गया है।

रामपुर की रहने वाली महिला
महिला की शिकायत के अनुसार यह मामला दिल्ली के लक्ष्मी नगर का है, जहां मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली महिला ने सिंपली मैरी डॉट कॉम से एक व्यक्ति का प्रोफाइल देखकर उसे शादी के लिए चुना था। जिसके बाद महिला ने उसे शादी के लिए मैसेज किया था। जिसके बाद 15 मई 2017 को महिला की इस व्यक्ति से मुलाकात हुई और बाद में यह मुलाकात शादी में बदल गई। जून 2017 में शादी के बाद आरोपी व्यक्ति एक दिन ऑफिस गया लेकिन फिर वह दोबारा लौटकर नहीं आया।
खुद को बताया बिजनेसमैन
महिला ने बताया कि व्यक्ति ने खुद को बड़ा कारोबारी बताया था, उसने बताया था कि वह एक प्राइवेट कंपनी में निदेशक भी है। शादी के बाद आरोपी व्यक्ति महिला के साथ 19 दिनों तक होटल में रहा, लेकिन एक दिन अचानकर वह होटल छोड़कर भाग गया। आरोपी की पहचान पुलिस ने इकबाल मेनन के रूप में की है, वह मुंबई का रहने वाला है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरार होने के बाद महिला दोबारा व्यक्ति को अपने पास बुलाने में सफल रही और उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications