Onion: एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी दूसरे दिन भी बंद, केंद्र सरकार ने दिया ये आश्वासन
एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी दूसरे दिन भी बंद रही। केंद्र ने व्यापारियों का आश्वासन दिया है। प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के सरकार के फैसले का किसान और व्यापारी विरोध कर रहे हैं।
हालांकि, केंद्र सरकार ने इसको लेकर मंगलवार को किसानों और व्यापारियों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से घरेलू बाजारों में रसोई के मुख्य उत्पादों की कीमतों में वृद्धि पर अंकुश लगेगा।

कहा कि बिना बिके 2410 रुपये प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक कीमत पर स्टॉक खरीदना शुरू कर दिया है। केंद्र ने बफर स्टॉक में लगभग दो लाख टन अतिरिक्त खरीदने की योजना बनाई है। लगभग तीन लाख टन पहले ही खरीदा जा चुका है।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पुष्टि करते हुए कहा कि खरीद शुरू हो गई है। साथ ही उन्होंने निर्यात संबंधी प्रतिबंधों के बारे में गलत तस्वीरें पेश करने की कोशिश के लिए राजनीतिक विरोधियों की आलोचना की।
पीयूष गोयल ने कहा कि मैं प्याज उत्पादक राज्यों के सभी किसानों से आग्रह करूंगा कि वे किसी भी तरह की घबराहट में बिक्री न करें। उन्होंने कहा कि एनसीसीएफ (राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ) और नाफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ) को प्याज खरीदने के लिए निर्देशित किया गया है।
वहीं, प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए सरकार ने आज से दिल्ली में लोगों को सस्ते दाम पर प्याज की बिक्री करेगी। सरकार बफर स्टॉक में से प्याज को 25 रुपए प्रति किलो के दाम पर बेचेगी। सरकार के इस फैसले से लोगों को महंगी प्याज की कीमतों से राहत मिल सकती है। नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से सस्ते दाम पर टमाटर की बिक्री कर रही है। टमाटर के बाद अब प्याज को भी सस्ते दाम पर बेचने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें- सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी प्याज, प्रमुख केंद्रों पर 1 लाख टन खरीद लक्ष्य बढ़ा, अब 25 रुपए में बिकेगी












Click it and Unblock the Notifications