सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी प्याज, प्रमुख केंद्रों पर 1 लाख टन खरीद लक्ष्य बढ़ा, अब 25 रुपए में बिकेगी
केंद्र सरकार अगले सप्ताह ही यानी 21 अगस्त से सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध कराने जा रही है। नई दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी।
उपभोक्ता मामले व खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने रविवार (20 अगस्त) को एक निर्देश जारी किया है। जिसके तहत सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध कराने को कहा गया। मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया कि 3.00 लाख मीट्रिक टन के प्रारंभिक खरीद लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद, भारत सरकार ने इस वर्ष प्याज बफर की मात्रा बढ़ाकर 5.00 लाख मीट्रिक टन कर दिया है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर जारी बयान के मुताबिक सोमवार यानी 21 अगस्त से प्याज की नई कीमत 25 रूपए प्रति किलो होगी। मंत्रालय ने आगे कहा कि इस संबंध में, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एनसीसीएफ और एनएएफईडी को प्रमुख उपभोग केंद्रों में खरीदे गए स्टॉक के कैलिब्रेटेड निपटान के साथ-साथ अतिरिक्त खरीद लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 1.00 लाख टन की खरीद करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने शुक्रवार (19) अगस्त को प्याज के निर्यात पर शुल्क को लेकर एक नोटिफिकेश जारी किया था। जिसके तहत तत्काल प्रभाव से प्याज पर निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
बता दें कि चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्याज के बफर स्टॉक का लक्ष्य तीन लाख टन रखा गया था। ये लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब चुनिंदा राज्यों के प्रमुख केंद्रों पर स्थानीय आपूर्ति को सुधारने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए फिर से बफर स्टाक पर फोकस किया जा रहा है। बफर स्टॉक की मात्रा को बढ़ाकर पांच लाख टन कर दिया है।
आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो प्याज की देशभर में खुदरा कीमत इस सप्ताह रविवार को वार्षिक आधार पर 19 से बढ़कर 29.73 रुपए प्रति किलोग्राम थी। बीते वित्त वर्ष इसी अवधि में यह 25 रुपये प्रति किलोग्राम थी।












Click it and Unblock the Notifications