Oneindia Poll 2024: मोदी-राहुल, प्रियंका या योगी; कौन हैं साल 2024 का सबसे लोकप्रिय नेता?
Oneindia Poll 2024: साल 2024 बीत गया है। अब कैलेंडर में नई तारीख नए साल के साथ शुरू हो चुकी है। इस साल देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 भी संपन्न हुआ, जिसमें तीसरी बार बहुमत के साथ एनडीए सरकार आईं, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से देश की बागडोर संभाली।
इस बीतते हुए साल 2024 के बीच वनइंडिया ने एक पोल (Oneindia Poll 2024) किया, जिसमें लोगों से पूछा कि उनके मुताबिक साल 2024 का सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता कौन है?

वनइंडिया ने साल 2024 का सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता कौन? इसे लेकर एक पोल किया, जिसमें लोगों ने देश के अलग-अलग राजनेताओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने अपने पसंदीदा नेता को वोट किया। यह पोल ऑनलाइन था, जिसमें लोगों ने वनइंडिया की वेबसाइट पर आकर-अपना वोट किया। साथ ही अपने नेता को साल 2024 का सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता चुना।
Oneindia Poll 2024: पीएम नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता
2024 के लिए वनइंडिया की ओर से कराए गए ऑनलाइन पोल में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं को लेकर जनता की राय सामने आई है। इस पोल में देशभर के लोगों ने भाग लिया और अपने पसंदीदा नेता के पक्ष में वोट डाले।
पोल के नतीजों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक समर्थन हासिल किया और 47% वोटों के साथ 2024 के सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता के रूप में उभरे।
Oneindia Poll 2024: पीएम मोदी के बाद किसे मिला दूसरा स्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 15% वोट मिले। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 12% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने 7% वोट हासिल किए, जिससे वे चौथे स्थान पर रहीं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समान रूप से 4% वोट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: क्या नितिन गडकरी ने राहुल गांधी की तारीफ? जानें वायरल वीडियो का सच
Oneindia Poll 2024: अन्य प्रमुख नेताओं के आंकड़े
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 3% वोट मिले। ऐसे ही नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी 3% वोट हासिल किए। इधर, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को 2-2 फीसदी वोट मिले।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में साल 2024 में हुए क्या-क्या बदलाव, दुनिया में हर तरफ हुई भारत की तारीफ
लिस्ट के जरिए जानिए कितने प्रतिशत लोगों ने किस नेता को साल 2024 का सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता चुना।
- पीएम नरेंद्र मोदी-47%
- राहुल गांधी-15%
- योगी आदित्यनाथ-12%
- प्रियंका गांधी-7%
- अखिलेश यादव-4%
- हिमंत बिस्वा सरमा-4%
- देवेंद्र फडणवीस-3%
- उमर अब्दुल्ला-3%
- उद्धव ठाकरे-2%
- अजित पवार-2%
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications