जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी सहित दो घायल, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

नई दिल्ली। श्रीनगर के सजगीरपोरा में आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान और ए​क अन्य नागरिक घायल हो गया है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

One Police personnel and a civilian injured in Terrorists attack in Srinagar

मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर भी आतंकियों ने किया था हमला

बता दें, इससे पहले 26/11 मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर आतंकियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया था। श्रीनगर के एचएमटी के पास आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया था, जिसमें सेना के दो जवान राणा मंडोल और जिआउल हक शहीद हो गए। हमलावर मारूति कार में सवार थे और इनकी संख्या 3 थी।

दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकी

आईजी विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था, जब हमारी सेना के जवान रूटीन ड्यूटी कर रहे थे इसी दौरान तीन आतंकियों ने अचानक से उनपर फायरिंग कर दी, जिसमे दो जवान शहीद हो गए। इलाके में जैश का मूवमेंट है, हमला करने वाले आतंकी कार से आए थे और इसमें से 2 पाकिस्तान व एक स्थानीय के होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+