मुंबई एयरपोर्ट पर मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज

मुंबई। चीन में फैला कोरोना वायरस दुनियाभर में पहले से ही पैर पसार रहा है। चीन के बाद ईऱान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और अमेरिका में कोरोना से मौतें हुई हैं। वहीं रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस (कोविड-19) के एक संदिग्ध मरीज का पता चला है। उसकी जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा कि 105 लोगों को उपचार (क्वैरनटाइन) दिए जाने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 4 लोगों पर अभी निगरानी रखी जा रही है।

Recommended Video

    Coronavirus की वजह से भारत में पहली मौत का संदेह, Malaysia से लौटा था शख्स | वनइंडिया हिंदी
    One of passengers screened at Mumbai airport on Sunday is believed to be infected with coronavirus

    18 जनवरी से अब तक छत्रपति शिवाजी महाराज मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल 59,654 यात्रियों की जांच की गई है। हालांकि अधिकांश मामले निगेटिव पाए गए हैं रविवार को 12 देशों के 2285 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। ये 12 अलग-अलग देशों से मुंबई पहुंचे। इनमें ईरान, इटली, वियतनाम, नेपाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, चीन, हांगकांग, थाइलैंड, सिंगापुर, जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्री शामिल हैं।

    इनमें से एक संदिग्ध मरीज का पता चला। हालांकि प्रशासन ने कोरोना वायरस से उसके पीड़ित होने की पुष्टि नहीं की है। महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, मुंबई के एक अस्पताल में 2 लोगों को उपचार दिया जा रहा है, जबकि पुणे और नासिक में एक-एक मरीज आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं। बता दें कि, मुंबई एयरपोर्ट पर चीन, हांगकांग, थाइलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, ईरान और इटली से आने वाले यात्रियों की गहन जांच की जा रही है।

    बता दें कि, कोरोना वायरस की वजह से भारत के आयात पर बहुत बुरा असर पड़ा है। भारत के कुल आयात के 50 प्रतिशत से ज्यादा की सप्लाई तो अकेले चीन से होती है जो अब बाधित हो चुकी है। आलम यह है कि सरकार अब कपड़े, सूटकेस, ऐंटीबायॉटिक्स, विटमिंस, कीटनाशकों जैसे 1,050 आइटमों को दूसरे देशों से आयात की गुंजाइश ढूढ़ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+