One Nation One Election पर गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने शुरू की परामर्श प्रक्रिया, इन लोगों से मांगे सुझाव
One Nation One Election: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति द्वारा परामर्श प्रक्रिया शुरू की गई है। इस परामर्श प्रक्रिया के हिस्से के रूप में कई बड़े लोगों से सुझाव मांगे गए हैं।
नागरिकों, राजनीतिक दलों, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, न्यायविदों, संवैधानिक विशेषज्ञों, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सहित अन्य लोगों से सुझाव और विचार मांगे गए हैं।

उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष ने मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की
वहीं, इस सिलसिले में 17 जनवरी को उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष ने नई दिल्ली में मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी से मुलाकात की। बुधवार दोपहर विचार-विमर्श जारी रखते हुए एचएलसी के अध्यक्ष ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोर्ला रोहिणी और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ चर्चा की। आने वाले दिनों में भी परामर्श प्रक्रिया जारी रहेगी।
उच्च स्तरीय कमेटी को मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा पत्र
हालांकि, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम इसके खिलाफ हैं। इसकी भारत जैसे देश में कोई जगह नहीं है।
कांग्रेस वन नेशन वन इलेक्शन का किया विरोध
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि संसदीय शासन व्यवस्था को अपनाने वाले देश में एक साथ चुनाव की अवधारणा के लिए कोई स्थान नहीं है। उनकी पार्टी एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध करती है।
यह भी पढ़ें- वसुंधरा राजे ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी बधाई, कहा- राष्ट्र का स्वाभिमान है आपका जीवन












Click it and Unblock the Notifications