One Nation One Election: समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने पूर्व CJIs से ली सलाह, इन मु्द्दों पर दी अपनी राय
One Nation One Election: एक राष्ट्र एक चुनाव (One Nation One Election) पर उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति एसए बोबडे के साथ सलाह मशविरा किया।
उन्होंने इस विषय पर अपनी राय दी। उच्च स्तरीय समिति ने इन मुद्दों पर दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीएन पटेल के साथ भी परामर्श किया।

अब तक की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह डॉ. सुभाष सी कश्यप, पूर्व महासचिव, लोकसभा और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने अब तक की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की।
यह भी पढ़ें- One Nation, One Election: कांग्रेस बोली, 'अलोकतांत्रिक है आइडिया, भंग हो समिति', रामनाथ कोविंद से ये कहा
इन जजों से मिले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
हाल ही में उच्च समिति ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यूयू ललित और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के साथ भी परामर्श किया। जिन्होंने इस विषय पर अपनी सुविचारित राय दी।
यह भी पढ़ें- वन चायना पॉलिसी को भारत ने छोड़ा? ताइवान के साथ भारत सरकार ने किया अहम समझौता, बौखलाएगा चीन?












Click it and Unblock the Notifications