तमिलनाडु में 12वीं की एक और छात्रा ने की आत्महत्या, एक हफ्ते में यह तीसरी घटना
तमिलनाडु में 12वीं की छात्रा की आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है। इस बीच मंगलवार को 12वीं में पढ़ने वाली एक और छात्रा ने जान दे दी। इस बार कुड्डालोर में यह घटना हुई है।
चेन्नई, 26 जुलाई : तमिलनाडु में 12वीं की छात्रा की आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है। इस बीच मंगलवार को 12वीं में पढ़ने वाली एक और छात्रा ने जान दे दी। इस बार कुड्डालोर में यह घटना हुई है। जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की मृत पाई गई। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। बता दें कि एक हफ्ते में राज्य में यह तीसरा मामला है।

उधर, कुड्डालोर एसपी एस शक्ति गणेशन का कहना है कि छात्रा ने अपने घर पर घरेलू मामलों के कारण आत्महत्या की है। वहीं दो दिन पहले भी एक छात्रा ने स्कूल के हॉस्टल में आत्महत्या की थी। इससे पहले महीने की शुरुआत के कुछ दिन बाद एक छात्रा ने सुसाइड किया था।
स्कूल परिसर में 17 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही हिंसक प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने की अलील की थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में एक और 12वीं की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सीबी-सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची












Click it and Unblock the Notifications