आतंकियों की फायरिंग का दिया सेना ने जवाब, 1 नागरिक घायल
कश्मीर में आतंकियों ने सेना पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई के तहत जवानों ने भी गोली चलाई जिसमें एक नागरिक जख्मी हो गया।
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के दक्षिणी इलाके में पुलवामा जिले के द्रावगाम इलाके में सेना के जवानों पर आतंकियों ने हमला किया। आतंकियों की फायरिंग के बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सेना ने फायरिंग की जिसमें बाइक सवार अल्ताफ अहमद जरगर को गोली लगी। पुलिस के एक बडे़ अधिकारी ने कहा कि सेना पर आतंकियों ने गोली चलाई थी। आतंकियों के साथ क्रॉस फायरिंग में वह नागरिक घायल हो गया। घायल अल्ताफ अहमद जरगर को श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसका विशेष ध्यान रखकर इलाज किया जा रहा है।
पिछले कई दिनों से सेना के जवानों, सीआरपीएफ कैंप और जम्मू कश्मीर पुलिसकर्मियों पर आतंकियों ने लगातार हमले किए हैं। आतंकियों के इन हमलों में हाल में जम्मू कश्मीर पुलिस के कई सिपाही शहीद हुए। स्थानीय नागरिक भी पत्थरबाजी करते हैं और आतंकियों का साथ देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications