जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के ग्रेनेड हमले में एक नागरिक घायल, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर में हबाक चौक पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। जिसमें एक नागरिक घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमले को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

jammu kashmir, srinagar, habak chowk, grenade attack, crpf, जम्‍मू कश्‍मीर, श्रीनगर, कावडारा, सीआरपीएफ, ग्रेनेड हमला

बताया जा रहा है कि श्रीनगर के हबाक इलाका चौक पर बुधवार को आतंकियों ने गश्त कर रहे भारतीय सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला करने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी इलाके में ही कहीं छुप गए। बता दें इससे पहले यहां शनिवार को भी एक ग्रेनेड हमला हुआ था। जिसमें सीआरपीएफ बंकर को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। इस हमले में एक 16 साल का लड़का जख्मी हो गया था।

आतंकियों ने शनिवार को कावडारा में तैनात सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड पास में एक ट्रांसफॉर्मर के पास जाकर ब्‍लास्‍ट हो गया। इस हमले में एक 16 साल के लड़के के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आई थी। ग्रेनेड फेंके जाने की घटना से कुछ घंटे पहले ही सुरक्षाबलों ने श्रीनगर से लश्‍कर-ए-तैयबा के वॉन्‍टेड आतंकी निसार अहमद डार को गिरफ्तार किया था।

सुरक्षाबलों को तड़के इस आतंकी के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी। डार को जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार किया है। डार, शहर के श्री महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल में छुपा हुआ था। नवंबर 2019 को वह कुलान गांदरबाल में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षित बच निकला था। बताया जा रहा है कि वह सुरक्षाबलों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+