जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने की फायरिंग, भारतीय सेना का एक जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की कृष्णा घाटी और नौशेरा में पाकिस्तान ने सुबह करीब 3.30 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद पाकिस्तान ने फिर सुबह करीब 5.30 बजे नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। इस फायरिंग में भारतीय सेना के हवलदार दीपक कार्की शहीद हो गए हैं।

Recommended Video

    Jammu Kashmir के Nowshera में Pakistan ने की फायरिंग, एक जवान शहीद | वनइंडिया हिंदी
    indian amry, loc, pakistan, corss border shelling

    एलओसी पर 5 जून के बाद से अब तक चार जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी जिले के कई सेक्टरों में आज संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। डिफेंस प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने एलओसी से लगे कृष्णा घाटी सेक्टर में मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिसका भारतीय सेना ने भी जवाब दिया है। इससे पहले हवलदार पी माथियाजगन 4 जून को राजौरी में पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद हो गए थे। इस तरह की फायरिंग में 10 जून को तारकुंदी सेक्टर में नायक गुरचरण सिंह शहीद हुए थे।

    वहीं 14 जून को 29 वर्षयी सिपाही लुंगाबू अबोनमी भी पुंछ जिले में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए थे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने शनिवार को उड़ी सेक्टर में भी एलओसी के पास फायरिंग की थी, जिसमें पांच नागरिक घायल हो गए। इसके बाद फिर राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा में शनिवार की शाम करीब 6.45 बजे भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस साल पाकिस्तानी सेना ने अब तक करीब 1400 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। पिछले साल पाकिस्तान ने 3168 बार और 2018 में 1629 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

    अनंतनाग के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा एनकाउंटर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+