अनंतनाग के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा एनकाउंटर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पिछले कुछ दिनों में सेना ने दर्जनों आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। आज एक बार फिर से सेना ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के वेरीनाग कापरान इलाके में कुछ आतंकियों को घेर लिया है। यहां जंगल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, जिसके बाद सेना ने यहां आतंकियों को घेरना शुरू कर दिया, इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और एनकाउंटर शुरू हो गया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में पुलिस और सेना का आतंकियों के साथ एनकाउंटर चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications