कभी निभाया धार्मिक किरदार अब हैं मिस्टर वर्ल्ड, फहराया तिरंगा
नई दिल्ली। टीवी सीरियल में धार्मिक किरदार निभाने वाले कलाकार ठाकुर अनूप सिंह ने नया कीर्तिमान कायम कर दिया है। अनूप ठाकुर ने बैंकाक में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर वर्ल्ड 2015 का खिताब अपने नाम किया है।
अनूप ने महाभारत सीरियल में धृतराष्ट्र का किरदार निभाया था और उनका किरदार टीवी पर काफी सराहा भी गया था। अनूप ने 43 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले अनूप 2015 में मिस्टर इंडिया, मिस्टर 2015 एशिया का भी खिताब जीता है। यही नहीं एशियन बॉडी बिल्डिंग की प्रतिस्पर्धा में रजत कांस्य पदक अपने नाम किया था।

धार्मिक भूमिका निभायी
महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार निभाया।

वर्ष 2014 में बंद हो गया था महाभारत
सीरियल काफी लोकप्रिय हुआ था और अनूप के किरदार को सराहा भी गया था।

साउथ की फिल्में करेंगे
अनूप के पास मौजूद समय में कई फिल्म करने के ऑफऱ हैं।

निभाना चाहते हैं ऐक्शन किरदार
अनूप को एक्शन किरदार निभाने की खासा इच्छा है।

पायलट की भी ट्रेनिंग ले चुके हैं
अनूप ने वर्ष 2013 में फेडरल एविसन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से पायलट की ट्रेनिंग ली है।

2015 में रह चुके हैं मिस्टर इंडिया
अनूप ने इसी वर्ष मिस्टर इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया है।

मिस्टर एशिया भी हैं अनूप
वर्ष 2015 के लिए मिस्टर एशिया का भी खिताब अनूप जीत चुके है।












Click it and Unblock the Notifications