पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से बढ़ोतरी, राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली। लगातार हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से पेट्रोल के दाम 12 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 10 पैसों की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.50 रुपए प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 72.61 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 87.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.09 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

विपक्ष हमलावर

विपक्ष हमलावर

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने बढ़ते दाम के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि पहले रुपए में गिरावट को लेकर भाषण देने वाले अब मौन बैठे हैं।

नहीं मिलने वाली राहत

नहीं मिलने वाली राहत

वहीं दूसरी तरफ बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने वाली नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल कीमतें घटने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि रुपया कमजोर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सरकार टैक्स घटाकर कीमतें कम कर सकती है लेकिन सरकार की ओर से ऐसा कोई कदम नही उठाया गया है। अब नवंबर माह में ही पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आने की उम्मीद है क्योंकि दिसंबर में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है।

इसे भी पढ़ें- 2000 के कटे-फटे नोटों का क्‍या होगा? RBI ने रिफंड के लिए बताए ये नियम

नवंबर में कम हो सकते हैं दाम

नवंबर में कम हो सकते हैं दाम

दरअसल नवंबर माह में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं तेलंगाना में भी विधानसभा भंग होने के बाद दिसंबर में ही चुनाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं, लिहाजा केंद्र सरकार नवंबर में तेल की कीमतों में राहत दे सकती है। ऐसा केंद्र सरकार के इससे पहले हुए चुनावों के वक्त पेट्रोल-डीजल के दामों में बढोतरी पर लगे अंकुश को देखकर लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- मोबाइल ऐप से ISIS बच्चों को सिखाएगा जिहाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+