फिर मुश्किल में मायावती, भाई आनंद कुमार के ठिकानों पर आयकर के छापे

आनंद कुमार ने उस वक्त तरक्की सबसे ज्यादा की जब मायावती प्रदेश की मुखिया थीं। हालांकि माया ने इन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया था।

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद मायावती के भाई आनंद कुमार एक बार फिर से आयकर विभाग की निगाह में चढ़ चुके हैं। विभाग ने आनंद कुमार के की कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी कर जांच पड़ताल की।

इस मामले पर अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी दिल्ली और एनसीआर के कई परिसरों में छापेमारी की गई। बता दें कि इसी साल जनवरी में आनंद कुमार ने 'अप्रत्याशित 18 हजार फीसदी का लाभ' हासिल किया था।

आनंद कुमार ने उस वक्त तरक्की सबसे ज्यादा की जब मायावती प्रदेश की मुखिया थीं। हालांकि माया ने इन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया था।

इन सात सालों में से 5 साल, 2007 से 2012 तक आनंद कुमार की बहन, मायावती यूपी की मुख्यमंत्री थीं। समाचार चैनल टाइम्स नाऊ की भी एक रिपोर्ट के अनुासर आयकर विभाग 1300 करोड़ रुपए की संपत्ति की जांच कर रहा है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आनंद कुमार की 12 बड़ी कंपनियां हैं, और 1316 करोड़ रुपए जिन पर जांच हो रही है, उनमें 440 करोड़ रुपए नकद और 970 करोड़ रुपए अचल संपत्ति में है।

फर्जी कंपनियों के मालिक भी हैं आनंद

कुमार पर आरोप है कि वो कुछ फर्जी कंपनियों के भी मालिक हैं। आनंद की एक कंपनी दिया रिटेलर्स के बारे में भी यह कहा जा रहा है कि बीते सात साल के दौरान उसमें अविश्वसनीय लाभ हुए।

बता दें कि यह सारी बातें तब सामने आई थीं, जब प्रवर्तन निदेशालय ने यह पता लगाया था कि आनंद कुमार और बसपा से जुड़े दो खातों में 104 करोड़ रुपए जमा कराए गए थे। ED अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया था कि निदेशालय ने संदिग्ध कैश डिपॉजिट करने के बाद यह जांच की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+