राहुल गांधी के ''हम दो हमारे दो" के नारे पर इस फिल्ममेकर ने कहा अब उमर हो गई है शादी कर ही लीजिए
राहुल गांधी के हम दो हमारे दो के नारे पर इस फिल्ममेकर ने कहा अब उमर हो गई है शादी कर ही लीजिए
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अभी तक शादी नहीं की है। राहुल गांधी की पर्सनल लाइफ के बारे में जब भी बात होती है तो उन्होंने शादी अभी तक क्यों नहीं की इस पर सवाल उठता रहता है। वहीं अब फिल्म मेकर अशोक पंडित ने राहुल गांधी की शादी को लेकर एक ट्वीट करते हुए चुटकी ली है। फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा- राहुल जी हम दो और हमारे दो के लिए शादी करनी पड़ती है। अब उमर हो गई है शादी कर ही लीजिए।

बता दें राहुल गांधी पर शादी को ये लेकर तंज फिल्ममेकर ने इसलिए किया है क्योंकि राहुल गांधी ने हाल ही में परिवार नियोजन का नारा लोकसभा में दिया था। लोकसभा में राहुल गांधी ने परिवार नियोजन का जो नारा दिया था वो हम दो हमारे दो। उन्होंने कहा कि जबसे कोरोना महामारी आई है यह नारा एक अलग रूप में वापस आ गया है। उन्होंने कहा देश के 4 लोगों द्वारा चलाया जा रहा है हम दो हमारे दो। अब राहुल गांधी के इसी नारे को लेकर ने राहुल गांधी को सलाह दी है। सोशल मीडिया पर अशोक पंडित के इस ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है और यूसर्ज राहुल गांधी का जल्दी शादी करने की सलाह दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया पता नहीं शादी न करना अच्छा है या शादी करके भाग जाना। ये इनडायरेक्टली तंज कसता रहा था। वही यूजर कार्तिक ने लिखा- मतलब बार-बार ये ऐसे ही इटली जाते हैं, उमर गुजर गयी भारतीय काफन्टेक्स्ट में। एक यूजर ने लिखा क्यों भाई मोहल्ले वालों की खुशी के लिए इतने उत्सुक हो, जवानी में तो कुछ हुआ नहीं, अब तो गांव वाले खुश रहेंगे।
एक यूजर ने लिखा हम दो हमारे दो के लिए शादी करना जरूरी नहीं, लोग अभी भी दूसरों के बच्चों को खिला रहे हैं। एक ने लिखा शादी होगी गांधी होगा। आने वाली नस्लों को फिर झेलना होगा। अकेले ही ठीक है अब कोई गांधी नहीं। वहीं एक यूजर ने चुटकी ली राहुल शादी से पहले हम दो हमारे दो मैनेज कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने तंज कसा कि जिन्होंने कर रखी उन्हीं से पूछिए कि क्यों छोड़ रखी ?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 19 जून 2020 को 50 साल के हुए चुके हैं उनका जन्म 1970 को दिल्ली में हुआ था। सोनिया और राजीव गांधी के दो बच्चों में राहुल गांधी बड़े हैं। नेहरू-गांधी परिवार में जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित हो चुके हैं। राहुल गांधी उम्र 50 साल हो चुकी है लेकिन अभी उन्होंने शादी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications