एयर इंडिया को लेकर हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान, विनिवेश पर कही ये बात

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि एयर इंडिया के विनिवेश को लेकर अभी मैं जितना आशावान और आत्मविश्वास में हूं, उतना मैं पहले कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया एक फर्स्ट क्लास एसेट है, चाहे वुहान से लोगों को निकालना हो या कुछ और एयर इंडिया इसका दिल है। बता दें कि हरदीप सिंह पुरी का यह बयान उस समय आया है जब कोरोना काल में एयर इंडिया दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिक को निकालने में जुटी हुई है।

Recommended Video

    Hardeep Singh Puri बोले- International Flights शुरू करना दूसरे देशों पर निर्भर | वनइंडिया हिंदी
    On the disinvestment of Air India, Hardeep Singh Puri said I am more hopeful and confident

    गौतलब है कि एयर इंडिया पर 70,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। वह लंबे समय से नुकसान में चल रही है और इसके पुनरुद्धार के प्रयासों के तहत सरकार ने विनिवेश का निर्णय लिया है। कोरोना संकट से पहले अपने एक इंटरव्यू में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ही बताया था कि सरकार ने एयर इंडिया के प्रस्तावित विनिवेश की प्रक्रिया के तहत उसमें अपनी शत प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। उन्होंने शनिवार को एक बार फिर सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह विनिवेश को लेकर आशावान और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

    बता दें कि सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया लगभग शुरू हो चुकी है। सरकार इसके लिए शुरुआती बोली लगाने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल की थी, मगर कोविड-19 संकट व लॉकडाउन के कारण प्रॉसेस आगे नहीं बढ़ पाया। एयर इंडिया का विनिवेश 4 भागों में बांट कर किया जाएगा। एयरलाइंस को AI-AI एक्सप्रेस AI SATS, ग्राउंड हैंडलिंग यूनिट, इंजिनियरिंग यूनिट और अलायंस एयर में बांटा जाएगा और इन्हें बेचने के लिए अलग-अलग ऑफर किया जाएगा। चार विभागों की बिक्री से जो पैसा आएगा उससे सरकार एयर इंडिया के 70 हजार करोड़ रुपये के लोन को पूरा करने की कोशिश करेगी।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस अपडेट: 24 घंटे में यूपी में 592 नए केस मिले, बिना लक्षण वाले मरीज होंगे 10 दिन में डिस्चार्ज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+