मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर जाह्नवी ने शेयर की खास फोटो, भावुक हुए फैंस

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के फरवरी में निधन से पूरी इंडस्ट्री अभी भी शोक में है। आज अगर श्रीदेवी जिंदा होतीं, तो वो 55 साल की होतीं। श्रीदेवी के 55वें जन्मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Recommended Video

    Jhanvi Kapoor gets EMOTIONAL on Sridevi's birthday; shares special photo ! | FilmiBeat

    मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के फरवरी में निधन से पूरी इंडस्ट्री अभी भी शोक में है। आज अगर श्रीदेवी जिंदा होतीं, तो वो 55 साल की होतीं। श्रीदेवी के 55वें जन्मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ये फोटो जाह्नवी के बचपन की है, जिसे देखकर श्रीदेवी के फैंस काफी खुश हैं।

    मां के जन्मदिन पर शेयर की बचपन की फोटो

    मां के जन्मदिन पर शेयर की बचपन की फोटो

    अपनी मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर कर सभी को भावुक कर दिया है। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में श्रीदेवी ने नन्हीं जाह्नवी को गोदी में लिया हुआ है और बोनी कपूर उनके पीछे खड़े हैं। जाह्नवी इस फोटो में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

    लाखों लोगों ने किया श्रीदेवी को याद

    लाखों लोगों ने किया श्रीदेवी को याद

    यादों के झरोखे से निकाली गई इस तस्वीर के साथ जाह्नवी ने कुछ नहीं लिखा, क्योंकि शायद ये तस्वीर अपने आप में पूरी है और इसे लफ्जों के सहारे की कोई जरूरत नहीं। माता-पिता संग जाह्नवी की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अभी तक इस फोटो को कपीब 4 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस ने कमेंट में श्रीदेवी को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।

    जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी

    जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी

    श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुबई में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत दुबई के एक पांच सितारा होटल के बाथडब में डूबने से हुई थी। जाह्नवी की बात करें तो उनकी पहली फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हुई और सभी से फिल्म को तारीफें मिली हैं। मराठी फिल्म 'सैराट' के इस हिंदी रीमेक में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+