Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पटना एसपी को क्वारंटीन करने पर कांग्रेस नेता निरुपम बोले- लगता है BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं

एसपी को क्वारंटीन करने पर कांग्रेस नेता निरुपम बोले- लगता है BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं

मुंबई। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने जबरन 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। जिस पर बिहार मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि जो हुआ वो ठीक नही हुआ। वहीं अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस और बीएमी के इस कदम की तीखी आलोचना की है। कांग्रेस नेता निरुपम ने कहा कि लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दिया ये बयान

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दिया ये बयान

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया, "लगता है मुंबई पुलिस और बीएमसी वाले पगला गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने गए आईपीएस अफसर विनय तिवारी को 15 अगस्‍त तक 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। ऐसे में जांच कैसे होगी? मुख्‍यमंत्री तत्‍काल हस्‍तक्षेप करें। तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।" वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ है, वो ठीक नहीं हुआ है।

Recommended Video

    Sushant Suicide Case : Bihar Police के अफसर क्वारंटाइन, Fadnavis ने उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी
    बॉलीवुड की निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला

    बॉलीवुड की निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला

    बता दें पहले संजय निरुपम ने सुशांत सिंह की मौत को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बड़ा बयान दिया था । उनकी मौत के पीछे निरुपम ने बॉलीवुड को जिम्मेदार बताया था। संजय निरुपम ने ट्वीट कर दावा किया कि, छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सात फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों ? फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि! हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ ऐसा होता है कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिल्में साइन करने के बाद अभिनेता को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।

    पटना एसपी विनय को क्वारंटीन किये जाने पर बिहार पुलिस ने उठाया ये सवाल

    पटना एसपी विनय को क्वारंटीन किये जाने पर बिहार पुलिस ने उठाया ये सवाल

    बता दें सुशांत सिंह राजपूत मौत की जांच के लिए मुंबई भेजे गए पटना एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन किये जाने पर बिहार पुलिस ने भी आपत्ति जताई। बिहार पुलिस के अनुसार, विनय तिवारी को इस तरह से क्वारंटीन करना गलत है। जिस फ्लाइट से वो मुंबई गए, उसी फ्लाइट से गये अन्य व्यक्तियों को क्यों नहीं क्वारंटीन किया गया। पटना पुलिस के 4 लोगों की टीम जो पहले से वहां काम कर रही थी, उनको क्वारंटीन क्यों नहीं किया गया था।

    बीएमसी ने दी ये सफाई

    बीएमसी ने दी ये सफाई

    इस पूरे मामले में गहमागहमी शुरू हुई तो बीएमसी ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि 'पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई एयरपोर्ट के घरेलू उड़ान के दौरान तय नियमों के तहत क्वारंटीन किया गया है।' बीएमसी ने आगे कहा कि उन्हें सात दिन से अधिक वक्त तक मुंबई में रुकना है इसलिए ऐसा किया गया। मालूम हो कि बिहार पुलिस ने विनय तिवारी के मुंबई जाने की जानकारी पत्र के जरिये मुंबई पुलिस को दी थी लेकिन उस समय पुलिस को उन्हें क्वारंटीन करने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में बिहार पुलिस इसे लेकर आपत्ति जताया है। बिहार पुलिस के अनुसार, विनय तिवारी के एयरपोर्ट पर क्वारंटीन वाली स्टैंम्प नहीं लगाई गई।

    एसपी को जांच करने से रोकने के लिए बीएमसी ने चली ये चाल

    एसपी को जांच करने से रोकने के लिए बीएमसी ने चली ये चाल

    गौरतलब है कि रविवार को मुंबई पहुंचने के बाद देर रात पटना एसपी विनय तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े किसी संदिग्ध से पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान वहां बीएमसी की टीम ने पहुंचकर एसपी को क्वारंटीन का हवाला दिया और फिर उनके हाथ पर मुहर लगा दी। बीएमसी द्वारा की गई ये कार्रवाई के बाद उसकी हर कोई आलोचना कर रहा है इसे मुंबई पुलिस और महाराष्‍ट्र सरकार की इसे जांच बाधित करने की जांच बताया जा रहा है।

    बिहार पुलिस द्वारा जांच करने पर हो रही आपत्ति

    बिहार पुलिस द्वारा जांच करने पर हो रही आपत्ति

    पटना में सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए जाने के बाद बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद आए दिन इस केस से जुड़े खुलासे हो रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं महाराष्‍ट्र सरकार भी बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच करने पर आपत्ति जता रही है और मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा, सुशांत मामले में बिहार पुलिस को जांच का अधिकार नहीं है। वहीं गृह मंत्री देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस जांच करने के लिए सक्षम हैं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+