आप सोच भी नहीं सकते उन योग को चुटकियों में कर लेती हैं एक्ट्रेस आशका गोराडिया, तस्वीरें देख खो जाएंगे
जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते उन योग को चुटकियों में कर लेती हैं एक्ट्रेस आशका गोराडिया, तस्वीरें देख खो जाएंगे
मुंबई, 21 जून: दुनियाभर में आज सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग भारत समेत विश्वभर के करोड़ों लोगों की जिंदगी का हिस्सा है। योग की जब भी बात की जाए तो योगा फ्रीक सेलेब्रिटियों का ख्याल जहन में आ ही जाता है। बॉलीवुड में तो शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, सुष्मिता सेना, बिपाशा बसु समेत कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो योगा के मुश्किल से मुश्किल से आसन को आसानी से कर लेती हैं। लेकिन टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के जैसा योगासन शायद ही कोई कर पाता है। 35 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के योगासन को देख कई लोग हैरान हो जाते हैं।
Recommended Video

योग की वजह से चर्चा में रहती हैं आशका गोराडिया
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया हमेशा ही अपनी फिटेनस और फ्लेक्सिबिलिटी को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल अक्सर अपने योगा पोज को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं। आशका गोराडिया की उनके पति के साथ योग वीडियो और तस्वीरें लंबे वक्त तक इंटरनेट पर वायरल होते रहती हैं।

आशका गोराडिया का योग देख, हो जाते हैं लोग हैरान
आशाका गोराडिया की फ्लेक्सिबिलिटी और उनका योग देख हर कोई हैरान रह जाता है। वह अक्सर अपने पति के साथ समुद्र किनारे बिकिनी में योग करते दिखती हैं। हाला के कुछ दिनों में आशाका गोराडिया ने पति पति ब्रेंट गोबल के साथ कई योगासन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। आशाका गोराडिया योगा और फिटनेस फ्रीक हैं।

योगा सेंटर भी चलाती हैं आशका गोराडिया
आशका गोराडिया अपने पति के साथ मिलकर योगा सेंटर भी चलाती हैं। आशका गोराडिया का योगा सेंटर गोवा में है। आशका और उनके पति ब्रेंट गोबल नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कई योगासनों के बारे में बताया, जिससे लोगों की सेहत बनी रहे। लॉकडाउन में भी आशका ने अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान दिया।

आशका गोराडिया को हुआ था कोरोना
अप्रैल 2021 में एक्ट्रेस आशका गोराडिया और उनके ब्रेंट गोबल कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद आशका अपने गोवा वाले घर में आइसोलेट थीं। आशका अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। आशका ने कोरोना संक्रमण की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर दी थी। आशका ने लिखा था, ''हम अमेरिका में अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे थे, इसलिए हमने गोवा में कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें मैं और ब्रेंट दोनों संक्रमित पाए गए हैं।''

एक्टिंग से संन्यास लेकर आशका ने सबको चौंकाया
आशका गोराडिया ने अप्रैल 2021 में ही इस बात का ऐलान किया था कि वह एक्टिंग करियर से संन्यास ले रही हैं। कुसुम, नच बलिए, डायन, नागिन जैसे फेमस टीवी शो के बाद आशका गोराडिया मशहूर हुई थीं। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आशका ने बताया था कि अब वह एक्टिंग नहीं करेंगी और उन्होंने ये बात टीवी प्रोड्यूसर्स को भी बता दिया है। आशका ने कहा था कि वह अब अपना बिजेनस करेंगी।

आशका बोलीं- योग से मिलती है खुशी
आशका ने इंटरव्यू में बताया था , ''एक्टिंग ने मुझे लाइट, कैमरा और मेकअप से इंट्रोड्यूस करवाया। मैं इंडस्ट्री में जो कुछ भी करना चाहती थी मैंने किया है। मेरे पति की वजह से मेरी जिंदगी में फिर से योग एक बार वापस आया है। योग से मुझे शांति मिलती है। आशका गोराडिया ने सीरियल कुसम से अपने करियर की शुरूआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications