Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भीमा कोरेगांव हिंसा: वामपंथियों की गिरफ्तारी पर बोलीं अरुंधति रॉय, इमरजेंसी की घोषणा होने वाली है

नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव हिंसा के मामले में पांच वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया गया है जबकि इन गिरफ्तारियों के बाद सियासत भी तेज होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी के मामले में आरएसएस पर तंज किया तो वहीं प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने कहा कि देश में इमरजेंसी की घोषणा होने वाली है।

ये भी पढ़ें: वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल, कहा- देश में केवल एक ही एनजीओ RSS के लिए जगह

'गलत आरोपों में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा'

'गलत आरोपों में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा'

अरुंधति रॉय ने कहा, 'एक साथ गिरफ्तारियां एक ऐसी सरकार का खतरनाक संकेत हैं, जिसे अपना जनादेश गंवाने और घबराहट में उसके गिरने का डर है। वकीलों, कवियों, लेखकों, दलित अधिकार कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों को गलत आरोपों में गिरफ्तार किया जाता है, दिनदहाड़े लोगों को धमकाने और उनकी हत्या करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। रॉय ने कहा कि उन्होंने कहा कि न्याय के लिए बोलने वालों या एक खास विचारधारा के खिलाफ बोलने वालों को अपराधी बनाया जा रहा है।

अरुंधति रॉय का बड़ा आरोप

अरुंधति रॉय का बड़ा आरोप

अरुंधति रॉय ने कहा, 'हत्यारों को सम्मानित किया जा रहा है, उनको संरक्षण दिया जा रहा है, हिंदू बहुसंख्यकवाद के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, ये सबकुछ इशारा करता है कि भारत किधर जा रहा है, जो कुछ हो रहा है वह बहुत खतरनाक है। ये चुनाव से पहले उस आज़ादी और भारतीय संविधान के खिलाफ तख़्तापलट की कोशिश है, जिसे हम संजोए हैं।

नक्सलियों से संबंध के आरोप में वामपंथियों की गिरफ्तारी

नक्सलियों से संबंध के आरोप में वामपंथियों की गिरफ्तारी

इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर तंज किया था। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यहां सिर्फ एक ही एनजीओ के लिए स्थान है और वो है राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, बाकियों को बंद कर दो। सभी कार्यकर्ताओं को गोली मार दो, जेल भेज दो, ये न्यू इंडिया है।'

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की हत्‍या की साजिश: जानें उनके बारे में, जिनकी हुई गिरफ्तारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+