पीएम मोदी की हत्‍या की साजिश: जानें उनके बारे में, जिनकी हुई गिरफ्तारी

नई दिल्‍ली। भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच के मामले में पांच राज्‍यों में छापेमारी के बाद कई वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया गया है। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की जांच के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की हत्‍या की साजिश का भी खुलासा हुआ था। अब तक महाराष्‍ट्र, गोवा, दिल्‍ली, तेलंगाना और झारखंड में छापे मारे जा चुके हैं।

माओवादी

वामपंथी विचारक वरवरा राव को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले वरवरा राव के हैदराबाद स्थित घर पर रेड मारी गई थी। भीमा कोरेगांव हिंसा के बाद एल्गार परिषद के कुछ सदस्यों के घर छापे मारे गए थे। इन छापों में कुछ पत्र बरामद हुए थे, जिनमें वरवरा राव का भी नाम सामने आया था। वरवरा राव पर नक्‍सलियों के समर्थन का आरोप है।

पत्रकार गौतम नवलखा को दिल्‍ली से गिरफ्तार किया गया है। वह एक बिजनेस अखबार से जुड़े हैं। गौतम नवलखा को गिरफ्तारी के बाद साकेत कोर्ट में पेश किया गया, उन्‍हें महाराष्‍ट्र पुलिस को सौंपा जाएगा। गौतम नवलखा के घर से पुलिस ने कई दस्‍तावेज, बैग और लैपटॉप बरामद किया गया है। नवलखा पर भी नक्सलियों से जुड़े होने के आरोप लगते रहे हैं।

जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील सुधा भारद्वाज को फरीदाबाद से हिरासत में लिया गया। महाराष्‍ट्र पुलिस की टीम ने उन्‍हें स्‍थानीय कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सुधा भारद्वाज को महाराष्‍ट्र ले जाने के साथ ही पुलिस को ट्रांजिट रिमांड की भी मंजूरी दी है। सुधा भारद्वाज के बदरपुर स्थित घर पर भी छापेमारी की गई। उनकी बेटी अनु भारद्वाज को भी हिरासत में लिया गया है।

अरुण फरेरा को भी पुणे से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में खुद को निर्दोष बताया है। उन्‍होंने गिरफ्तारी को मानवाधिकारों का उल्‍लंघन करार दिया है।

एक्टिविस्‍ट वेरनन गोंजालविस को भी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, स्‍टेन स्‍वामी को रांची से गिरफ्तार किया गया है। गोवा में एक्टिविस्‍ट आनंद तेलतुम्‍बडे के घर पर भी छापेमारी की गई, लेकिन इनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है आनंद इस समय गोवा में नहीं हैं।

भीमा-कोरगांव हिंसा मामले में पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस मामले की जांच के दौरान ही पीएम नरेंद्र मोदी की हत्‍या की साजिश का खुलासा हुआ था। पुलिस को आरोपियों में से एक के घर से चिट्ठी मिली है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी 'एक और राजीव गांधी हत्याकांड' की योजना बना रहे हैं।

बरामद चिट्ठी में लिखा मिला, 'पीएम मोदी का पूरे देश में बढ़ता दायरा हमारी पार्टी के लिए बड़ा खतरा है। मोदी लहर का फायदा उठाते हुए बीजेपी देश के 15 से ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही है। ऐसे में पीएम मोदी के खात्मे के लिए सख्त कदम उठाने ही होंगे। हम सोच रहे हैं कि राजीव गांधी हत्याकांड की तरह इसे भी अंजाम दिया जाए ताकि देखने में यह आत्महत्या या दुर्घटना जैसा लगे। एक और राजीव गांधी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पीएम के रोड शो को टारगेट किया जा सकता है।' दिल्‍ली में रोना विल्‍सन के घर से मिली चिट्ठी में एम-4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिये आठ करोड़ रुपए की जरूरत की बात भी लिखी मिली।

पुलिस ने दिसंबर में एलगार परिषद और इसके बाद जिले में भीमा-कोरेगांव हिंसा से संबंधित दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले, वकील सुरेंद्र गाडलिंग, कार्यकर्ता महेश राउत, शोमा सेन और रोना विलसन को मुंबई, नागपुर एवं दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+