डेल्टा की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक ओमिक्रॉन, रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर हो तैयारी- राज्यों से केंद्र

केंद्र सरकार ने तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र के माध्यम से कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तीन गुना संक्रामक है।

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। केंद्र सरकार ने तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र के माध्यम से कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तीन गुना संक्रामक है, अत: इस पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जाए।

Omicron

केंद्र सरकार ने कहा कि ओमिक्रॉन के अलावा, डेल्टा वेरिएंट अभी भी देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद है, इसलिए स्थानीय और जिला स्तर पर अधिक दूरदर्शिता, डेटा विश्लेषण, गतिशील निर्णय लेने और सख्त और त्वरित नियंत्रण कार्रवाई की आवश्यकता है। सरकार ने कहा कि इससे पहले की स्थिति बिगड़े राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना को लेकर तुरंत एक्शन लें। तमाम राज्य यह कोशिश करें कि जिला स्तर पर निर्णय लेने की नौबत ही न आए और उससे पहले ही इसको लेकर रोकथाम के उपाय और प्रतिबंध लगाए जाएं।

यह भी पढ़ें: अभिनेता आर माधवन और राइटर चेतन भगत के बीच ट्विटर वॉर देखकर फैंस हुए परेशान, बाद में सुलझी गुत्थी

भारत में अब तक सामने आए 200 मामले
बता दें कि दुनियाभर में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बात यदि भारत की करें तो भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 200 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से सर्वाधिक केस 54-54 महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं। इनमें से 77 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या पलायन कर चुके हैं। महाराष्ट्र, दिल्ल के बाद तेलंगाना में 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं।

देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 3.48 करोड़

वहीं देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3.48 करोड़ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में फिलहाल कोरोना के 79,097 एक्टिव केस हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुईं 453 मौतों के साथ इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा देश में 4.78 लाख हो गया है।

वहीं ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने वाली बात ने तमाम सरकारों के कान खड़े कर दिये हैं। बात अगर राजधानी दिल्ली की करें तो पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर से वहां कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है। रविवार को दिल्ली में कोरोना के 107 मामले सामने आए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने एक बैठक की और जनता से परेशान न होने का आग्रह किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि कोरोना के मामलों को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। इसके अलावा उन्होंने इसको लेकर लापरवाही बरत रहे लोगों से कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करने को कहा।

पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना ओमिक्रॉन

बता दें कि भारत सहित विश्वभर के लिए ओमिक्रॉन चिंता का विषय बना हुआ है। अमेरिका में तो स्थिति ये हैं कि वहां 73 प्रतिशत केस ओमिक्रॉन वेरिएंट के ही सामने आ रहे हैं। वहीं डब्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को लेकर कहा है कि यह वायरस पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो चुके लोगों में भी फैलने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+