पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के बेटे की कार ने महिला को मारी टक्कर, गिरफ्तार

मुंबई। एक बड़ी खबर क्रिकेट जगत से है, भारत के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम के बेटे फिदेल को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब उनकी कार से 24 साल की महिला जख्मी हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह दक्षिण मुंबई के केम्प कॉर्नर के समीप हुआ, जानकारी के मुताबिक कार खुद सबा करीम के बेटे ही चला रहे थे, जिस वक्त ये हादसा हुआ है उस वक्त करीम भी गाड़ी में ही थे।

सबा करीम के बेटे की कार ने महिला को मारी टक्कर, गिरफ्तार

मीडिया सूत्रो के मुताबिक मंगलवार सुबह करीम अपने बेटे संग कार में केम्प कॉर्नर की तरफ जा रहे थे कि तभी फिदेल ने अचानक से तीसरी लेन की दूसरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की और इस दौरान उनका कंट्रोल बिगड़ा और उन्होंने पैदल जा रही एक महिला को, जो कि सड़क पार कर रही थी, उसको टक्कर मार दी।

महिला का नाम सिद्धी एम है

महिला को तुंरत जसलोक अस्पताल ले जाया गया है, महिला की पहचान सिद्धी एम के रूप में की गई। उन्हें बेहोशी की हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभी उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है और इसके बाद वह उनका बयान दर्ज करेगी, फिलहाल फिदेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया। सबा करीम ने शाम को मामले को लेकर अपने बेटे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात भी की थी।

कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है: सबा करीम

इंडिया टुडे से बात करते हुए करीम ने कहा कि कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है, मैं इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा, आपको बता दें कि फिदेल सबा फुटबॉल कोच हैं। वहीं सबा करीम अभी बीसीसीआई में क्रिकेट ऑपरेशंस के जनरल मैनेजर के पद पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+