खतरे में देश का 'दिल', जहरीली होती जा रही है राजधानी की हवा, पराली है वजह
नई दिल्ली। अभी दिवाली आने में वक्त है लेकिन इससे पहले ही राष्ट्रीय राजधानी की आबो-हवा काफी खराब हो गई है, जिसने लोगों को परेशानी में डाल दिया है, सोमवार को राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 223 तक पहुंच गया है, लोधी रोड में आज सुबह PM 10-217 और PM 2.5-223 दर्ज किया गया, जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में स्मॉग का खतरा और गहरा गया है इसलिए लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है।

जहरीली होती जा रही है राजधानी हवा
इससे पहले रविवार को नासा ने कहा था कि उत्तर और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में पराली जलाई जा रही है, जिससे दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में दम घोंटू हवा चल रही है, जो तस्वीरें उसने शेयर की, वो भारत के नॉर्थ वेस्टर्न रीजन और भारत से सटे सीमाई इलाकों की थीं। इस वक्त देश का दिल प्रदूषण की गिरफ्त में हैं।
दिल्ली में आज भी वायु की गुणवत्ता खराब
दिल्ली में आज भी वायु की गुणवत्ता खराब रह सकती है, यह लगातार 5वां दिन होगा जब हवा में प्रदूषण का स्तर 'खराब' बना रहेगा, स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में पिछले दो दिनों में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, वायु की गुणवत्ता कई हिस्सों में '200' से ऊपर पहुंच गयी है, ऐसा इस सीजन में पहली बार हुआ है, प्रदूषण का आलम ये है कि सर्दी आने से पहले ही कुछ स्थानों पर सुबह धुंध दिखाई देने लग गई है।

चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र है वजह
स्काईमेट ने प्रदूषण का कारण हरियाणा और उसके आसपास के सटे क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र बताया है, जिससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवाएं मुख्य रूप से हल्की और परिवर्तनशील चल रही है, स्थानीय प्रदूषकों का कारण, वाहनों से और धूल के साथ हल्की हवाएं स्थिति को खराब कर रही है और ये प्रदूषक पृथ्वी की सतह के पास रहते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता जारा है। ये मौसम की स्थिति 14 अक्टूबर तक क्षेत्र में बने रहने की संभावना है, जिससे प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में आ सकता हैं।












Click it and Unblock the Notifications