उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के साथ मिलकर वादी में सरकार बनाने के दिए संकेत
नई दिल्ली। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर में पारा शून्य से नीचे हैं वहीं यहां का सियासी पारा काफी उंचा है। विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश के बाद सभी प्रमुख पार्टियां अपनी सरकार बनाने की जुगत में लग गयी है। वहीं उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके यहां की सियासत को और रोचक बना दिया है।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके भाजपा को अपना समर्थन देने के संकेत दिये है। उमर वादी में पीडीपी की सरकार बनने देने के खिलाफ हैं। वहीं उमर के ट्वीट से यह साफ संकेत मिलने लगे हैं कि वो भाजपा को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक खुलकर ऐसा कुछ भी नहीं कहा कि वह भाजपा को अपना समर्थन देना चाहते हैं।
आज क्रिसमस डे के मौके पर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके लोगों को क्रिसमस की बधाई देने के साथ उन लोगों को भी बधाई दी है जो सुशासन दिवस मना रहे हैं। वहीं एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला ने एक कैप्शन साझा किया था जिसमें लिखा है कि शांत रहें मैं वापस आउंगा।
लेकिन जैसे ही उमर के भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की खबर आयी तो फौरन अब्दुल्ला ने ट्वीट करके इसकी सफाई दी। लेकिन कहते हैं न कि अगर ज्यादा सफाई दी जाने लगे तो कहीं न कहीं कुछ जरूर है जो सफाई देने पर मजबूर कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications