Om Birla Net Worth: लोकसभा स्पीकर की कितनी है सैलरी और कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
Om Birla Net Worth: देश की राजनीति में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेकर सियासत गरमाई हुई है। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है जिस पर मंगलवार को लोकसभा में तीखी बहस हो रही है। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर के रूप में उन्होंने सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरती, जबकि सरकार और बीजेपी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए उनका बचाव किया है।
ध्यान रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और फैसला होने तक अध्यक्ष की कुर्सी पर न बैठने का फैसला किया है। यह कदम कांग्रेस के उस नोटिस के बाद आया, जिसमें उन पर लगातार पक्षपात करने का आरोप लगाया गया था। आइए जानते हैं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कितने अमीर हैं और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है?

याद रहे कांग्रेस पार्टी ने फरवरी माह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 94(ग) के तहत नोटिस दी थी। कांग्रेस पार्टी ने ओम बिरला पर बार-बार पक्षपातपूर्ण आचरण का आरोप लगाया है। बजट सत्र के दौरान विपक्ष और भाजपा के प्रतिनित्व वाली एनडीए सरकार के बीच चल रहे गतिरोध के बीच ये अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।
Om Birla Net Worth: कितने अमीर हैं ओम बिरला?
ओम बिरला की संपत्ति की बात करें तो वे देश के बड़े उद्योगपतियों की तरह बेहद अमीर नहीं माने जाते, लेकिन एक वरिष्ठ नेता के तौर पर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत है। 2019 में बिरला की कुल घोषित संपत्ति 4.79 करोड़ रुपये थी, जो 2024 तक बढ़कर 10.61 करोड़ रुपये हो गई।
Om Birla की सैलरी और सलाना इनकम कितनी हैं?
लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला को भारत सरकार द्वारा निर्धारित वेतन और भत्ते मिलते हैं। उनकी मासिक सैलरी लगभग 1,00,000 रुपये है, इसके अतिरिक्त निर्वाचन क्षेत्र भत्ता लगभग 70,000 रुपये प्रति माह मिलता है।
संसदीय सत्रों के दौरान उन्हें दैनिक भत्ते के रूप में लगभग 2,000 रुपये भी मिलते हैं। इसके अलावा, अध्यक्ष के रूप में उन्हें मुफ्त आवास, यात्रा और बोर्डिंग सुविधाएँ, परिवार के लिए सुविधाएँ और अन्य यात्रा भत्ते भी मिलते हैं। कुल मिलाकर, लोकसभा अध्यक्ष के पद पर ओम बिरला को मासिक रूप से लगभग 1,70,000 रुपये के वेतन और भत्तों के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
ओम बिरला के नाम पर नहीं है कोई घर
चुनावी हलफनामों के अनुसार ओम बिरला और उनकी पत्नी की संयुक्त वार्षिक आय करीब 36 लाख रुपये के आसपास है। उनके और पत्नी के बैंक खातों में मिलाकर लगभग 2.8 करोड़ रुपये जमा बताए जाते हैं, जबकि सोना-चांदी और आभूषणों की कीमत करीब 39 लाख रुपये है। अधिकतर अचल संपत्ति उनकी पत्नी के नाम दर्ज है, जिसकी कुल कीमत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है इसके बावजूद ओम बिरला के पास अपना कोई घर नहीं है।
ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला की अचल संपत्ति 2.3 करोड़ रुपये (2019) से बढ़कर 4.49 करोड़ रुपये (2024) हो गई है। खास यह है कि 2019 में 60 लाख रुपये के जयपुर स्थित एक घर का जिक्र ओम बिरला के नवीनतम हलफनामे में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications