शख्स ने हाथ देकर रुकवाई ट्रेन, लोग बोले- 'चचा का भौकाल है गुरु'
नई दिल्ली, 05 सितंबर। सड़क पार करते समय या फिर किसी से लिफ्ट मांगते समय लोगों को गाड़ियों को रुकवाते देखा गया है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन को हाथ दिखाकर रोक रहा है। सबसे बड़ी बात व्यक्ति के हाथ देने से ट्रेन रुक भी गई है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कह रहे हैं। कोई इसे चचा की लंबी पहुंच बता रहा है तो कोई कुछ...

वीडियो कहां का पुष्टि नहीं
जिस वीडियो में चाचा वीडियो रुकवा रहे हैं, वह कहां का है इसकी जानकारी फिलहाल अभी तक नहीं है। लेकिन वायरल वीडियो को देखकर जनता जरूर दंग हो जा रही है। लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर ये व्यक्ति है कौन? जिसके हाथ भर दिखाने से ट्रेन रुक जा रही है। लोग ऐसा इसलिए सोच रहे हैं, क्योंकि ट्रेन किसी के हाथ दिखाने से नहीं रुकती है।

लोग बोले ये सिर्फ इंडिया में संभव
वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुल चुकी है और रफ्तार भी पकड़ चुकी है। जबकि स्टेशन से कुछ दूर सड़क पर एक बुजुर्ग खड़ा नजर आता है, जो ट्रेन को ऑटो हाथ दिखाकर रुकने का इशारा करता और ट्रेन रुक भी जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ इंडिया में ही संभव है। वहीं, अन्य यूजर्स भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

कई सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा वीडियो
चाचा के इस वीडियो अब तक कई सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है। हर सोशल प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर तरह-तरह कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करने वाले व्यक्ति ने लिखा है कि मानो चचा कह रहे हों- जलवा है हमारा। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती भी जा रही है। वीडियो पर ढेरों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, कई इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए लिख रहे हैं कि इस वीडियो जरूर देखें, क्योंकि आप इसे देखकर जरूर दंग रह जाएंगे।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश : टैक्स फ्री सामान, दवाई-मेडिकल उपकरणों को छोड़कर शेष सभी वस्तुओं के लिए ई-वे बिल अनिवार्य












Click it and Unblock the Notifications