गुजरात चुनाव के बीच कंपनियों ने LPG गैस की कीमतों की बढ़ोतरी को टाला
नई दिल्ली। एलपीजी गैस के दामों में पिछले 17 महीनों में 19 बार बढ़ोतरी की गई है, जिसक चलते सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 76.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन गुजरात चुनाव के बीच इस बार तेल कंपनियों ने इस महीने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को टाल दिया है। हालांकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद गैस सिलेंडर की कीमत 1 दिसंबर से 747 रुपए हो गई है।

फैसले की वजह नहीं पता
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटे़ड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पिछले वर्ष जुलाई माह से गैस सिलेंडर के दामों में हर महीने बढ़ोतरी करती हैं, लेकिन तेल कंपनियों ने इस महीने होने वाली बढ़ोतरी को टाल दिया है। एक तेल कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि हमने इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की बढ़ोतरी नहीं की है, उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस फैसले की पीछे क्या वजह है, यह मैनेजमेंट का फैसला है, वहीं जब पूछा गया कि क्या सरकार ने ऐसा करने के लिए कहा था तो उन्होंने इसका जवाब देने से मना कर दिया।

हर महीने तक बढ़ती थी कीमत
आपको बता दें कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार नवंबर माह में बढ़ोतरी की गई थी, गैस की कीमत में 4.50 रुपए बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद गैस की कीम 495.69 रुपए हो गई थी। पिछले वर्ष सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने की छूट दी थी, यह छूट मार्च 2018 तक के लिए दी गई है।

76.51 रुपए की हुई है बढ़ोतरी
सरकार की इस नई नीति के बाद के तेल कंपनियां हर महीने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करती हैं, जिसके बाद से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में अबतक कुल 76.51 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। जून 2016 में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 419 रुपए थी, हर घर वाले को वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाले लेने की छूट प्राप्त है। 12 सिलेंडर के बाद सिलेंडर लेने पर आपको साधारण सिलेंडर वाली कीमत देनी होती है। शुरुआत में गैस की कीमत में 2 रुपए से 3 रुपए की बढ़ोतरी की जाती थी।

कुल 18.11 करोड़ एलपीजी ग्राहक
तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड अनालिसिस सेल के अनुसार 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले सिलेंडर पर सरकार 251.31 रुपए की सब्सिडी देती है। भारत में सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने वाले कुल 18.11 करोड़ ग्राहक हैं, जिसमें 3 करोड़ महिलाएं भी हैं जिन्हें प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत मुफ्त में कनेक्शन बांटे गए हैं। जबकि कुल 2.66 करोड़ ग्राहक ऐसे हैं जोकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर लेते हैं, इसमे वो लोग भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सब्सिडी छोड़ दी थी। लोगों ने पीएम मोदी की अपील के बाद गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ दिया था।
इसे भी पढ़ें- गुजरात चुनाव 2017: कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ- राहुल गांधी












Click it and Unblock the Notifications