स्वर्ण मंदिर ही नहीं महाकाल-केदारनाथ पर भी थी PAK के हमले की तैयारी? कैसे Jyoti Malhotra बनी 'ड्रोन गाइडेंस'?

OI Investigation Jyoti Malhotra Case: कभी रील्स में सिंपल घुमक्कड़, कभी धार्मिक स्थलों की देवीभक्त। लेकिन अब वही लड़की देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे खतरनाक महिला बन चुकी है। एक व्लॉगर, जिसने भारत के हृदयस्थलों (Heart of India) को पाकिस्तान के लिए चिन्हित करने में अहम भूमिका निभाई - कैमरे की लेंस से शुरू हुई कहानी अब कोर्ट रूम की गवाही में तब्दील हो रही है।

हरियाणा के हिसार निवासी यह वही ज्योति है, जिसपर पहलगाम के बैसरन घाटी में 26 टूरिस्ट की मौत का रोडमैप तैयार करने में ISI की मदद करने का आरोप है। जहां नाम, धर्म पूछकर पुरुषों के कपड़े उतरवाए गए। भारत की बेटियों के सिंदूर 4 आतंकियों ने मिटा दिए। अब ज्योति पाक की जासूस बनकर उभरी है।

OI Investigation Jyoti Malhotra Case

NIA की कस्टडी में पहले दिन की पूछताछ में उसने बताया- 'पाकिस्तान के समर्थक नैरेटिव बनाने को कहा गया था। ज्योति केस की गुत्थी में स्वर्ण मंदिर हमले के रोड मैप के भी संकेत मिले। अब उसकी फेसबुक व यूट्यूब पर जारी वीडियो, फोटो महाकाल, केदारनाथ, राम मंदिर जैसे अन्य धार्मिक स्थलों पर Jyoti Malhotra के PAK के लिए ड्रोन गाइडेंस' बनने की ओर इशारा कर रहे हैं। पहलगाम के बाद अगला टारगेट क्या? आइए Oneindia Hindi की पड़ताल में जानें क्या देते हैं ज्योति के सोशल मीडिया सबूत?

ओपनिंग सीन: भारत की आस्था के स्थलों पर मंडराता ड्रोन

7-8 मई 2025 की रात। अमृतसर की हवा में एक सन्नाटा था, लेकिन उस सन्नाटे में एक अनसुनी भनक छुपी थी-ड्रोन की। पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए ड्रोन, श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) की छतों पर मंडरा रहे थे। लेकिन इससे पहले कि कोई विनाश हो, भारतीय सेना ने उन्हें हवा में ही ढेर कर दिया। यह कोई आम ड्रोन हमला नहीं था। इसकी स्क्रिप्ट बहुत पहले लिखी जा चुकी थी... और इस स्क्रिप्ट की 'लोकेशन गाइड' बन चुकी थी - एक मासूम दिखने वाली हरियाणवी यूट्यूबर - ज्योति मल्होत्रा।

धार्मिक स्थल और सिटी ISI का टारगेट? आइए समझें

यही वो ज्योति है, जो पिछले 4 सालों में एक-एक कर भारत के बड़े धार्मिक स्थलों तक पहुंची - कैमरे के लेंस में श्रद्धा नहीं, जासूसी कैद करती रही।

धार्मिक स्थलों की रेकी की Timeline

क्रमांक टारगेट धार्मिक स्थल
1
ऋषिकेश 16 जुलाई 2021
2
अमरनाथ यात्रा 5 जुलाई 2022
3
स्वर्ण मंदिर 31 अगस्त 2022
4
उज्जैन (महाकाल) 25 मार्च 2024
5
केदारनाथ मंदिर 2 मई 2023
6
वृंदावन 9 सितंबर 2023

सोर्स- ज्योति के फेसबुक पोस्ट

OI Investigation Jyoti Malhotra Case

कौन-कौन से शहर में पहुंची?

क्राइम शहर टाइमलाइन
1
लखनऊ 6 फरवरी 2021
2
अरु वैली (पहलगाम) 20 अगस्त 2021
3
श्रीनगर 14 अप्रैल 2022
4
राजस्थान, अम्बर किला 21 अप्रैल 2022
5
हवा महल 22 अप्रैल 2022
6
बनारस 10 अक्टूबर 2022
7
सोमनाथ मंदिर (गुजरात) 10 मार्च 2023
8
नेपाल 27 दिसंबर 2023
9
श्रीनगर 2 फरवरी 2024

OI Investigation Jyoti Malhotra Case

स्वर्ण मंदिर: श्रद्धा की आड़ में रेकी की स्क्रिप्ट

31 अगस्त 2022 को फेसबुक पर अपलोड की गई रील में ज्योति मल्होत्रा को स्वर्ण मंदिर के अंदरूनी हिस्सों की बेहद डिटेल्ड वीडियो बनाते देखा गया। छतों के दृश्य, बैकसाइड एंट्री पॉइंट्स, सुरक्षा जवानों की गतिविधियां - सब कुछ रिकॉर्ड किया गया। NIA की छानबीन में सामने आया कि ये कोई आम ट्रैवल रील नहीं, बल्कि सिस्टमैटिक लोकेशन डॉक्यूमेंटेशन था, जिसे बाद में ISI के एजेंट्स तक पहुंचाया गया।

OI Investigation Jyoti Malhotra Case

Mahakal-Kedarnath Future Targets: महाकाल और केदारनाथ: क्या भविष्य के टारगेट?

उज्जैन के महाकाल मंदिर में 25 मार्च 2024 को शूट किया गया वीडियो, जिसमें ज्योति खुद लाइव कहती है - 'हर दिशा से महाकाल की गूंज है...'। 2 मई 2023 को वह केदारनाथ मंदिर पहुंची। वहां भी उसके कैमरे ने मंदिर के बाहरी सुरक्षा घेरे, ड्रोन-प्रूफ जोन और घुसपैठ की संभावित दिशाएं रिकॉर्ड की।

OI Investigation Jyoti Malhotra Case

ड्रोन ऑपरेशन: सिर्फ हमला नहीं, मानसिक युद्ध

पाकिस्तानी ISI द्वारा तैयार किया गया 'नैरेटिव वॉर' अब धार्मिक टारगेट्स को लेकर और घातक हो चुका है। इसके तहत भारत की धार्मिक एकता को तोड़ने के लिए उन स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है जो देश की आस्था के केंद्र हैं। ज्योति का काम था - ऐसे स्थलों की जमीनी रेकी करना, डिटेल रिकॉर्डिंग भेजना और सोशल मीडिया पर 'व्लॉगिंग' की आड़ में सब कुछ सामान्य दिखाना।

OI Investigation Jyoti Malhotra Case

Ayodhya Ram Mandir Target List: क्या राम मंदिर भी निशाने पर?

22 जनवरी 2024 - राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा। ज्योति ने इस दिन 'राम जी आ गए' लिखते हुए फोटो पोस्ट की, लेकिन असली खेल 30 मार्च को सामने आया - पाक उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधि को वह कहती दिखी- 'हमारी मुलाकात अयोध्या एयरपोर्ट पर हुई थी।' उधर, 7 से 9 मई दरम्यान पाकिस्तानी सीनेटर पलवाशा ने संसद में ऐलान किया कि अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की 'पहली ईंट' रखेंगे और पहली अजान (प्रार्थना का आह्वान) पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर देंगे। क्या यह वही कड़ी है?

कड़ी-दर-कड़ी: ज्योति का कैसे पर्दाफाश?

  • 15 मई: ज्योति गिरफ्तार
  • 17 मई: कोर्ट में पेशी, NIA को 5 दिन की कस्टडी
  • 18 मई: SP हिसार का बयान - 'ISI टच में थी ज्योति'
  • 19 मई: पूछताछ में कबूलनामा - 'मुझे पाकिस्तान का पक्ष रखने को कहा गया था।'

ध्यान रहे- जैसा की खबर में उल्लेख पहले ही किया गया है कि सभी जानकारी ज्योति के फेसबुक पोस्ट से संबंधित हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+