Video: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक पर महिला ने फेंके अंडे
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर एक कार्यक्रम के दौरान अंडे फेंके गएं। हालांकि अंडे उन पर पड़े नहीं। उनकी सुरक्षा में लगे जवानों ने अंडे को उन पर पड़ने से रोक लिया। बताया गया कि पटनायक बालासोर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे, इस दौरान एक महिला ने उन पर अंडों से हमला किया। महिला को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया। बता दें कि पटनायक जब मंच पर अपने अन्य सुरक्षा कर्मियों और नेताओं के साथ खड़े थे तभी उन पर महिला ने अंडे फेंकना शुरु कर दिया। हालांकि अंडे उन पर पड़े नहीं। एक अंडा फेंकने के बाद जैसे ही सुरक्षा में लगे जवान की नजर दूसरी ओर गई उसने तुरंत फेंके जा रहे अंडों को कैंच कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications