ओडिशा:हाथियों ने मचाया उत्पात, 2 की मौत, दो लोग घायल

नई दिल्ली। ओडिशा में हाथियों ने उत्पात मचाया। जंगल से गांव में घुस आए हाथी ने खूब तोड़ मचाई और लोगों पर हमला कर दिया। हाथी ने दो लोगों को कुलच कर मार डाला, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ओडिशा के जजपुर जिले के शंखाचिला गांव में हाथी जंगल से बाहर निकल आया। उसने गांव के पास के खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला बोला।

Odisha: Two people killed & two injured by an elephant in Sankhachilla village of Jajpur district, yesterday.

हाथी के इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं गंजाम जिले में एक जंगल के पास एक जंगली हाथी ने मंगलवार को 65 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। मंडल वन अधिकारी ब्रह्मपुर, अमलान नायक ने बताया कि दिगापहांडी वन क्षेत्र के तहत आने वाले निमापल्ली गांव में चांगुदीदेई पहाड़ी के पास खेत में काम कर रहे शख्स पर हाथी ने हमला कर दिया।

डीएफओ ने बताया कि व्यक्ति को दिगापहांडी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मृतकों के परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+