भुवनेश्वर : ओडिशा के पर्यटन के लिए बूस्टर साबित होगी जगन्नाथ रथ यात्रा

भुवनेश्वर, 24 जून: 2019 में आए चक्रवात फोनी और बाद के दो वर्षों में कोविड -19 महामारी के कारण फैली मंदी के चलते ओडिशा के पर्यटन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आई है। ओडिशा पर्यटन उद्योग 1 जुलाई से शुरू होने वाली नौ दिवसीय रथ यात्रा के दौरान को खुद फिर से वापस ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों लोग पुरी पहुंचते हैं।

Odisha tourism industry pins biz revival hope on jagannath puri Rath Yatra

ओडिशा सरकार को उम्मीद है कि नौ दिनों के दौरान करीब 20 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। जो सामान्य दिनों की अवधि के दौरान पर्यटकों के आगमन से लगभग दोगुनी होगी। कोरोना महामारी के चलते लाखों लोग 2020 और 2021 में पुरी की जगन्नाथ यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं ने पहले ही बुकिंग कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरी में लगभग सभी होटल बुक हो चुके हैं।

होटल एसोसिएशन ऑफ पुरी के उपाध्यक्ष देबाशीष कुमार ने कहा कि, पूर्व-कोविड वर्षों की तरह, हमारे होटलों को रथ यात्रा के लिए बुक किया गया है। यह तीन साल बाद फानी और कोविड से प्रभावित पर्यटन के लिए एक बड़ा बढ़ावा है। पर्यटकों ने जून के पहले सप्ताह से कमरे बुक करना शुरू कर दिया है। एचएपी सचिव राज किशोर पात्रा ने कहा कि, 'सिर्फ होटल ही नहीं, पर्यटकों के आने से वेंडरों, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्टरों को भी कारोबार मिलेगा। जगन्नाथ मंदिर को भी इस अवधि के दौरान अच्छा दान मिलता है

हालांकि पर्यटन ने सितंबर 2021 में पुनरुद्धार के संकेत दिखाने शुरू कर दिए थे। रथ यात्रा ओडिशा का सबसे बड़ा वार्षिक उत्सव है। इसे राज्य के पर्यटन सेक्टरके लिए एक बड़ा बूस्टर माना जाता है। हालांकि सरकार ने रथ यात्रा से राजस्व सृजन से संबंधित कोई विशिष्ट डेटा संकलित नहीं किया है। हालांकि, उद्योग के सूत्रों ने कहा कि ये अर्थव्यवस्था करोड़ों की मानी जाती है।

हालांकि टूर ऑपरेटरों ने कहा कि वे महंगे पर्यटकों को रथ यात्रा पैकेज नहीं बेच सकते। हम रथ यात्रा को बढ़ावा देने में असमर्थ हैं क्योंकि हम अपने मेहमानों को अच्छी सेवाएं नहीं दे सकते हैं। त्योहार के दौरान पुरी में यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा, जिसमें भारी भीड़ देखी जाती है। हाई-एंड पर्यटक भीड़ में नहीं चला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+