ओडिशा: कोरोना महामारी के बीच पुरी के जगन्नाथ मंदिर में मनाई गई देवस्नान पूर्णिमा

ओडिशा: कोरोना महामारी के बीच पुरी के जगन्नाथ मंदिर में मनाई गई देवस्नान पूर्णिमा

पुरी, 24 जून: ओडिशा के पुरी के जगन्नाथ मंदिर में कोरोना महामारी के बीच देवस्नान पूर्णिमा मनाई जा रही है। भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का वार्षिक स्नान अनुष्ठान स्नान पूर्णिमा को गुरुवार को ओडिशा के पुरी में हुआ। पुरी के जगन्नाथ मंदिर इस बार बिना श्रद्धालुओं के ही देवस्नान पूर्णिमा मनाई जा रही है। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। देव स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ की सभी विधि-विधान के अनुसार पूजा की जाती है और स्नान कराया जाता है। आज गुरुवार (24 जून) को ज्येष्ठ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में इस दिन का काफी महत्व है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम घाट पर भी ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने पूजा और स्नान किया। हालांकि इस दौरान घाट पर ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली है।

Recommended Video

    Odisha: Puri के Jagannath Temple में बिना भक्तों के मनाई गई Deba Snana Purnima | वनइंडिया हिंदी
    Snana Purnima

    जगन्नाथ मंदिर में स्नान पूर्णिमा पहंडी (देवताओं की पैदल यात्रा) के साथ गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू की गई है, जो शाम 4 बजे खत्म होगी। स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ को 15 दिनों तक विश्राम कराया जाता है। इसके बाद दोबारा रथ यात्रा को प्रकट किया जाता है। स्नान यात्रा के दौरान मंदिर के के पास वाले इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

    स्नान पूर्णिमा से पहले बुधवार (23 जून) को शाम ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर को बहुत अच्छे से सजाया गया था। मंदिर के कपाट कोविड-19 महामारी के कारण कई हफ्तों से बंद थे। जो शुक्रवार (25 जून) को खुलेंगे। मंदिर में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को ही शुक्रवार को जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं मंदिर में जाने वालों की कोविड-19 रिपोर्ट भी निगेटिव होनी चाहिए।

    मंदिर के मुख्य प्रशासक डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि महोत्सव का दुनिया भर के भक्तों के लिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। डॉ कृष्ण कुमार ने कहा, मंदिर के बाहर किसी भी तरह की कोई सभा और कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू की गई है। हम केवल पारंपरिक अनुष्ठानों का पालन करेंगे। इसके बाद, भगवान जगन्नाथ 15 दिनों तक आराम करेंगे और रथ यात्रा के दौरान फिर से प्रकट होंगे।" मंदिर के इलाके में बुधवार रात 10 बजे से सार्वजनिक आवाजाही प्रतिबंधित है और कई पुलिस वाहन इलाके में गश्त कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+