ओडिशा: पुलिस कस्डटी में युवक की मौत के बाद उग्र भीड़ ने थाने पर किया हमला, 10 पुलिसकर्मी समेत 30 घायल

गुस्साई भीड़ ने पहले तो थाने के ऊपर पत्थरबाजी की और कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। फिर बाद में भीड़ ने संबलपुर- राउरकेला स्टेट हाईवे -10 को भी जाम कर दिया।

नई दिल्ली। ओडिशा के संबलपुर में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। संबलपुर जिले के ऐंथपली पुलिस थाने में एक व्यक्ति की मौत का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने कहर बरपाया। भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दिया। इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। थाने के अंदर पड़े कई वाहनों को जला दिया गया है। थाने के अंदर रखे जरुरी दस्तावेज और कागजात भी राख हो गए हैं। पुलिस और पब्लिक के बीच की इस झड़प में 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस प्रशासन हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

भीड़ ने थाने को जला दिया

भीड़ ने थाने को जला दिया

भीड़ द्वारा लगाई आग को समय से बुझाया भी नहीं जा सका। स्थानीय लोगों ने सड़क की नाकेबंदी की कर रखी थी जिस वजह से अग्निशमन कर्मचारी भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए। स्थानीय लोगों का गुस्सा 22 साल के अबिनाश मुंडा के पुलिस स्टेशन में मौत के बाद भड़का था। पुलिस का कहना है किअबिनाश ने पुलिस स्टेशन पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक अबिनाश की पीट-पीट कर हत्या की गई है।

पुलिस स्टेशन इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस स्टेशन इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गुस्साई भीड़ ने पहले तो थाने के ऊपर पत्थरबाजी की और कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। फिर बाद में भीड़ ने संबलपुर- राउरकेला स्टेट हाईवे -10 को भी जाम कर दिया। डीजीपी आरपी शर्मा ने ऐंथपली पुलिस स्टेशन इंचार्ज और दो पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। इंस्पेक्टर जनरल सुशांत नाथ ने कहा है कि संबलपुर में हालात काबू में है। सुशांत नाथ ने कहा कि ओडिशा की मानव अधिकार इकाई इस बात की जांच करेगी की अबिनाश मुंडा की मौत पुलिस स्टेशन के अंदर किन हालातों में हुई। अगर कुछ गड़बडी हुई है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुुलिस ने चोरी के केस में हिरासत में लिया था

पुुलिस ने चोरी के केस में हिरासत में लिया था

एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (हयुमन राइट सेल) महेंद्र प्रताप ने कहा कि ऐंथपल्ली पुलिस स्टेशन के अंदर हुई अबिनाश मुंडा के मौत की जांच की जाएगी वहीं डीजीपी आरपी शर्मी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने अबिनाश मुंडा को एक चोरी के केस में हिरासत में लिया था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन के अंदर अबिनाश मुंडा का शव लटका हुआ मिला था। जिसके बाद से स्थानीय लोग बेकाबू हो गए और शुक्रवार को पुलिस थाने पर हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+